Things Roman Reigns Should Do SmackDown: WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने कोडी रोड्स के साथ मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ को हराया। मुकाबले के दौरान जिमी उसो ने भी वापसी कर रेंस और कोडी का साथ दिया। इसके बाद SmackDown का शो रोमन के लिए अच्छा नहीं रहा। ब्लडलाइन ने उनकी और जिमी की हालत खराब कर दी। ब्लू ब्रांड के इस हफ्ते के एपिसोड में भी रोमन एंट्री करेंगे। उनके मन में बदले की भावना जरूर होगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में ओरिजिनल ट्राइबल चीफ को जरूर करनी चाहिए।#3 रोमन रेंस को WWE Crown Jewel के लिए चुनौती पेश करनी चाहिएBad Blood में जीत के बावजूद रोमन रेंस का मिशन खत्म नहीं हुआ है। उनके पास उला फाला नहीं है। ये चीज अभी सोलो सिकोआ के पास है। रोमन खुद को ओरिजिनल ट्राइबल चीफ कह रहे हैं लेकिन उन्हें अपनी स्थिति फिर से प्राप्त करने के लिए सबसे पहले सिकोआ को रास्ते से हटाना होगा। SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को सिंगल्स मैच के लिए चुनौती देनी चाहिए। दोनों के बीच मुकाबले को 2 नवंबर को होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए बुक किया जा सकता है। वहां से फिर Survivor Series के लिए भी कुछ रास्ते खुल जाएंगे। #2 WWE SmackDown में रोमन रेंस को जिमी उसो की बात माननी चाहिएजिमी उसो को पता है कि अगर उन्हें नई ब्लडलाइन से पार पाना है तो फिर नंबर्स गेम पर ध्यान देना होगा। जिमी ने रोमन रेंस को भी कहा कि उन्हें मदद की जरूरत है। हालांकि, ये बात रोमन मानने को तैयार नहीं हैं। जिमी ने जे की तरफ इशारा किया लेकिन रेंस ने नो यीट कह दिया। पिछले हफ्ते SmackDown के अंत में जिमी ने रोमन को समझाया कि वो दोनों नंबर्स गेम के आगे टिक नहीं पाएंगे। ब्लू ब्रांड के आगामी शो में अब रेंस को जिमी की बात माननी चाहिए। उन्हें जिमी से कहना चाहिए कि हम ब्लडलाइन से निपटने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। #1 रोमन रेंस को WWE Raw में जाने का ऐलान करना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postजिमी उसो इस हफ्ते Raw में नज़र आए। उन्होंने कई बार जे उसो से बात करने की कोशिश की लेकिन नाकामी मिली। जिमी ने तो ठान लिया है कि वो जे को मनाने के लिए कुछ भी कर जाएंगे। कुछ ऐसा ही अब रोमन रेंस ने भी सोचना चाहिए। जे की नाराजगी जिमी से पहले रोमन से है। SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन ने ऐलान करना चाहिए कि वो खुद रेड ब्रांड में जाकर जे से बात करेंगे और उनसे माफी मांगेंगे। ऐसा हुआ तो फिर इसे बेबीफेस रेंस की तरफ से अच्छी पहल कहा जा सकता है।