3 बड़ी चीज़ें जो WWE को Roman Reigns के बेबीफेस रन को यादगार बनाने के लिए करनी चाहिए 

WWE, Roman Reigns, The Rock, Cody Rhodes,
क्या रोमन रेंस का WWE में बेबीफेस रन यादगार रहेगा? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Babyface Run Memorable: रोमन रेंस (Roman Reigns) का WWE में हील रन साढ़े 3 साल से ज्यादा समय तक जारी रहा था। देखा जाए तो रोमन का यह रन लैजेंडरी रहा था और इसके बारे में आने वाले कई सालों तक बात की जाएगी। रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी के बाद बेबीफेस टर्न लेते हुए नए ब्लडलाइन के साथ फिउड की शुरूआत की थी।

Ad

देखा जाए तो असली ट्राइबल चीफ सालों बाद बेबीफेस बने हैं। यही कारण है कि दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी को पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के इस रन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE को रोमन रेंस का बेबीफेस रन यादगार बनाने के लिए करनी चाहिए।

3- रोमन रेंस को WWE में बेबीफेस के रूप में लंबा वर्ल्ड टाइटल रन देना

Ad

रोमन रेंस के हील रन को यादगार बनाने में उनके वर्ल्ड टाइटल रन का बड़ा हाथ रहा था। बता दें, रोमन WrestleMania XL में टाइटल गंवाने से पहले 1316 दिनों तक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने रहे थे। रेंस एक बार फिर WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनना डिजर्व करते हैं और इस बार भी उन्हें लंबा टाइटल रन देना चाहिए।

देखा जाए तो मौजूदा समय में रोमन रेंस के पास फैंस का भी सपोर्ट है। यही कारण है कि इस बार रोमन के लंबे समय तक चैंपियन रहने से अधिकतर फैंस को शायद ही कोई परेशानी होगी। वहीं, रोमन के पास चैंपियन के रूप में कंपनी के बड़े हील स्टार्स का सामना करके अपने बेबीफेस रन को यादगार बनाने का मौका होगा।

2- रोमन रेंस का WWE में मौजूद बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ मिलकर काम करना

Ad

रोमन रेंस हील होने की वजह से कई सालों तक बेबीफेस सुपरस्टार्स की हालत खराब करते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद रोमन ने SummerSlam में कोडी रोड्स को सोलो सिकोआ के खिलाफ मैच जीतने में मदद करके नई शुरूआत की थी। कई फैंस को रेंस का वापसी के बाद कोडी की मदद करना काफी पंसद आया है।

अगर असली ट्राइबल चीफ आने वाले समय में ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकन नाईटमेयर की मदद लेते हैं तो यह काफी यादगार पल होगा। इसके अलावा रोमन रेंस को सीएम पंक, जॉन सीना जैसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार्स के साथ काम करते हुए देखना भी काफी मजेदार होगा। हालांकि, रोमन के बेबीफेस स्टार्स के साथ इतिहास को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि ऐसा देखने को मिल पाएगा या नहीं।

1- WWE में रोमन रेंस के किसी करीबी का उन्हें धोखा देना

Ad

सोलो सिकोआ ने WrestleMania XL के बाद ब्लडलाइन को टेकओवर करते हुए रोमन रेंस को धोखा दिया था। यही कारण है कि रोमन रेंस आज बेबीफेस सुपरस्टार बन चुके हैं। देखा जाए तो जिमी उसो और पॉल हेमन अभी भी रोमन की तरफ हैं। द रॉक ने भी ब्रेक पर जाने से पहले रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करते हुए उनके लिए काफी कुछ किया था।

अगर असली ट्राइबल चीफ को आने वाले समय में अपने किसी करीबी से धोखा मिलता है तो यह बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा। खासकर, द रॉक या पॉल हेमन द्वारा रोमन रेंस को धोखा देने की स्थिति में इस चीज़ की रेसलिंग जगत में काफी चर्चा होगी। फैंस रोमन को मिले इस धोखे को आने वाले कई सालों तक शायद ही भूल पाएंगे और वो देखना चाहेंगे कि रेंस उन्हें मिले धोखे के बाद क्या करते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications