3 बड़ी चीजें जो ट्राइबल चीफ WWE में Bloodline के टाइटल हारने की वजह से कर सकते हैं 

WWE SmackDown, Roman Reigns, Solo Sikoa, The Rock, Bloodline,
WWE में सोलो सिकोआ को मिलेगा द रॉक का साथ? (Photo: WWE.com)

Things Solo Sikoa Can Do: WWE टैग टीम चैंपियनशिप काफी समय से ब्लडलाइन के पास थी। हालांकि, मोटर सिटी मशीन गन्स इस हफ्ते SmackDown में टोंगा ब्रदर्स को हराकर नए टैग टीम चैंपियन बन गए। MCMG को चैंपियन बनाने में रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ का बहुत बड़ा हाथ रहा था। देखा जाए तो ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को अपने साथियों की हार पसंद नहीं आई होगी। यही कारण है कि वो कुछ बड़े कदम उठाते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीजों का जिक्र करने वाले हैं जो कि ट्राइबल चीफ WWE में ब्लडलाइन के टैग टीम चैंपियनशिप हारने की वजह से कर सकते हैं।

Ad

3- सोलो सिकोआ WWE में अपने साथियों के लिए रीमैच मांग सकते हैं

Ad

टामा टोंगा और टांगा लोआ WWE टैग टीम चैंपियनशिप हार गए हैं। सोलो सिकोआ चाहेंगे कि यह टाइटल एक बार फिर ब्लडलाइन में वापस आए। यही कारण है कि सोलो SmackDown में मोटर सिटी मशीन गन्स से टोंगा ब्रदर्स के लिए टाइटल रीमैच की मांग कर सकते हैं।

अगर हील स्टार्स को रीमैच मिल जाता है तो वो बाहरी दखल से WWE टैग टीम चैंपियनशिप वापस जीतने की कोशिश कर सकते हैं। इस स्थिति में रोमन रेंस और द उसोज़ एक बार फिर एरीना में आकर हील स्टार्स को सबक सिखा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो ब्लडलाइन का वापस टैग टीम चैंपियनशिप हासिल करने का सपना अधूरा रह सकता है।

2- सोलो सिकोआ WWE में जेकब फाटू को यूएस चैंपियनशिप के पीछे जाने के लिए कह सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ दो मौके मिलने पर भी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे थे। उनके साथी टैग टीम चैंपियनशिप भी गंवा बैठे थे। संभव है कि अब सोलो SmackDown में मौजूद यूएस चैंपियनशिप को टारगेट करने का फैसला कर सकते हैं।

सिकोआ इस टाइटल को ब्लडलाइन में लाने की जिम्मेदारी अपने सबसे ताकतवर मेंबर जेकब फाटू को दे सकते हैं। फिलहाल यूएस चैंपियनशिप एलए नाइट के पास है और उन्हें Crown Jewel में अपना टाइटल डिफेंड करना है। संभव है कि जेकब इस प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद सोलो के कहने पर यूएस चैंपियन को टाइटल मैच की चुनौती दे सकते हैं।

1- WWE में द रॉक को वापस आने के लिए कह सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

WWE Bad Blood में चौंकाने वाली वापसी के बाद द रॉक ने सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन के साथ होने के संकेत दिए थे। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस और जिमी उसो को मौजूदा समय में जे उसो का साथ मिल चुका है। देखा जाए तो हील फैक्शन के लिए इन तीनों सुपरस्टार्स पर दबदबा बनाना आसान नहीं होगा।

यही कारण है कि सोलो SmackDown में रोमन रेंस और उनकी टीम को सबक सिखाने के लिए द रॉक को टीवी पर वापस बुला सकते हैं। इससे ब्लडलाइन की कहानी में नया रोमांच आएगा। संभव है कि अपने कट्टर दुश्मन रॉक के WWE में वापस आने के बाद कोडी रोड्स उनके खिलाफ लड़ाई में रोमन की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications