3 बड़ी बातें जो WWE ने Bad Blood 2024 से पहले इशारों-इशारों में बताई हैं

WWE
WWE Bad Blood में हो सकती हैं कुछ मजेदार चीज़ें (Photo: WWE.com)

Things WWE Already Subtly Told About Bad Blood: WWE Bad Blood 2024 का आयोजन 5 अक्टूबर को होगा। कंपनी ने शो के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns), कोडी रोड्स, सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर और लिव मॉर्गन जैसे बड़े सुपरस्टार्स का जलवा देखने को मिलेगा। शो में कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिल सकती हैं। कोडी ने किसी बड़े सुपरस्टार की वापसी के संकेत भी दे दिए हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस का उत्साह दोगुना हो जाएगा। खैर इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी बातों का जिक्र करने वाले हैं जो WWE ने Bad Blood से पहले इशारों-इशारों में बता दी हैं।

Ad

#3 WWE Bad Blood में रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन की राइवलरी खत्म होने की संभावना बहुत कम है

Ad

Bad Blood में लिव मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। जिसमें डॉमिनिक मिस्टीरियो शार्क केज में बंद रहेंगे। दोनों विमेंस की राइवलरी को देखकर लग रहा है कि ये अभी खत्म नहीं होगी।

डॉमिनिक मिस्टीरियो केज में बंद रहेंगे तो फिर कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। वो चीटिंग के जरिए लिव मॉर्गन की मदद कर सकते हैं। राकेल रॉड्रिगेज़ की वापसी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। अगर उन्होंने मुकाबले में एंट्री कर ली तो इसका नुकसान रिया को ही झेलना पड़ेगा। यहां से फिर इस राइवलरी को और ज्यादा खींचा जा सकता है।

#2 WWE Bad Blood 2024 में बड़े धोखे देखने को मिल सकते हैं

Ad

WWE Bad Blood में कुछ सुपरस्टार्स को उनके साथियों द्वारा धोखा भी मिल सकता है। लिस्ट में सबसे पहला नाम WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स का है। वो अपने टाइटल को बेली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। नाया और टिफनी स्ट्रैटन के बीच पिछले कुछ समय से चीजें सही नहीं चल रही हैं। टिफनी द्वारा जैक्स को बड़ा धोखा मिल सकता है।

नेओमी के हील टर्न की बातें भी चल रही हैं। उन्होंने और बेली ने अभी तक सहयोगी के रूप में काम किया है। हालांकि, वो जैक्स के खिलाफ टाइटल मैच ना मिलने से थोड़ा निराश दिखी थीं। Bad Blood में नेओमी आकर बेली के ऊपर हमला कर सकती हैं।

#1 WWE Bad Blood में फिन बैलर की हो सकती है जीत

Ad

WWE Bad Blood में फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के बीच होने वाले मुकाबले में भी मजा आएगा। SummerSlam 2024 के बाद से दोनों की राइवलरी शानदार चल रही है। मुकाबले में बड़ा उलटफेर हो सकता है। मैच में कोई शर्त नहीं है तो अपने जजमेंट डे के साथियों की वजह से बैलर जीत हासिल कर सकते हैं।

बैलर की जीत के बाद कुछ नई कहानियां आगे के लिए सामने आ सकती हैं। दोनों के बीच रीमैच हो सकता है, जिसमें जजमेंट डे को रिंगसाइड से बैन किया जा सकता है। द डीमन किंग की वापसी भी संभव है। कुल मिलाकर कहा जाए तो Bad Blood में होने वाले इस मुकाबले के अंत को देखकर फैंस चौंक सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications