3 चीजें जो WWE द्वारा Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए प्लान की जा सकती हैं

WWE
क्या WWE Bad Blood में ये चीजें हो पाएंगी? (Photo: WWE.com)

Things WWE Can Be Planning Bad Blood: WWE का आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट Bad Blood होगा। कंपनी इस शो को हिट बनाने की पूरी कोशिश करेगी। हालांकि, अभी तक इस शो के लिए किसी भी मुकाबले का ऐलान नहीं किया गया है। आने वाले कुछ हफ्तों में बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। WWE के पास इस इवेंट के लिए कुछ बड़ी चीजें जरूर हो सकती हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो WWE द्वारा Bad Blood के लिए प्लान की जा सकती है।

Ad

#3 टिफनी स्ट्रैटन को WWE MITB ब्रीफकेस गंवाना पड़ सकता है

Ad

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में बेली और टिफनी स्ट्रैटन का आमना-सामना हुआ था। नाया जैक्स की दखलअंदाजी की वजह से टिफनी को हार का सामना करना पड़ा। अब बेली Bad Blood में टिफनी को सीधे MITB ब्रीफकेस के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं।

अगर ऐसा हुआ तो फिर संभावित मैच में नाया की दखल की वजह से एक बार फिर टिफनी की हार हो सकती है। इस बार टिफनी को MITB ब्रीफकेस से हाथ धोना पड़ सकता है। नाया और टिफनी के बीच इस समय चीजें बिल्कुल सही नहीं चल रही हैं। WWE द्वारा इस चीज का प्लान किया जा सकता है।

#2 WWE द्वारा खतरनाक मुकाबला बुक किया जा सकता है

Ad

SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर ने सीएम पंक के ऊपर जीत हासिल की थी। हाल ही में हुए Bash in Berlin इवेंट में पंक ने स्ट्रैप मैच में मैकइंटायर को हराया। अब दोनों 1-1 की बराबरी पर आ गए हैं। राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है क्योंकि Raw के पिछले हफ्ते के शो में ड्रू ने पंक के ऊपर खतरनाक हमला किया था।

ये लगभग तय है कि Bad Blood में दोनों के बीच एक अंतिम मैच होगा। कंपनी इस बार Hell in a Cell मुकाबले का प्लान कर सकती है। आगामी Raw के एपिसोड में इस खतरनाक मैच का ऐलान किया जा सकता है।

#1 WWE Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स टैग टीम में नज़र आ सकते हैं

Ad

SmackDown के आगामी एपिसोड में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि इस मुकाबले में रोमन रेंस आकर बवाल मचाएंगे। उनके आने से कोडी को फायदा होगा और वो टाइटल रिटेन कर लेंगे।

यहां से एक खास एंगल सामने आ सकता है। WWE द्वारा Bad Blood के लिए रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मैच सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के खिलाफ तय किया जा सकता है। ये मुकाबला हुआ तो मजा आएगा और फैंस का उत्साह भी बढ़ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications