Things WWE Should Not Do Crown Jewel: WWE Crown Jewel 2024 में बहुत मजा आने वाला है। शो में होने वाले सभी मुकाबले शानदार हैं। फैंस को कुछ सरप्राइज भी देखने को मिलेंगे। मुकाबलों का बिल्डअप भी इस बार अच्छे अंदाज में किया गया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ लंबे समय बाद साथ में मुकाबला लड़ते हुए दिखेंगे। इसके अलावा सैथ रॉलिंस, कोडी रोड्स, गुंथर और रैंडी ऑर्टन जैसे बड़े स्टार्स का जलवा भी दिखेगा। शो में ट्रिपल एच और उनकी टीम को कुछ गलत बुकिंग निर्णय लेने से बचना होगा। इस आर्टिकल में हम उन चीजों पर नज़र डालेंगे जो WWE को Crown Jewel 2024 में नहीं करनी चाहिए।#3 WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस और जेकब फाटू को पिन नहीं होना चाहिएCrown Jewel में रोमन रेंस और द उसोज़ का मुकाबला नई ब्लडलाइन (सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा) से होगा। इस मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कंपनी को इस बड़े मैच में कुछ चीजों पर ध्यान देना होगा।मैच में अगर असली ब्लडलाइन की जीत होती है तो फिर जेकब फाटू को पिन नहीं होना चाहिए। वहीं सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन की जीत होती है तो फिर रोमन रेंस को पिन नहीं होना चाहिए। अगर इन दोनों चीजों में से कुछ भी हुआ तो फिर आगे जाकर नुकसान हो सकता है। Survivor Series: WarGames में इसका असर देखने को मिल सकता है। दोनों की बुकिंग खराब हो सकती है।#2 WWE Crown Jewel 2024 में ब्रॉन्सन रीड की हार नहीं होनी चाहिएब्रॉन्सन रीड पिछले कुछ महीनों में एक खतरनाक मॉन्स्टर बनकर उभरे हैं। सबसे प्रभावशाली सुपरस्टार्स में से एक वो बन गए हैं। अब कंपनी को उनकी बुकिंग पर खास ध्यान देना चाहिए। इसकी शुरूआत Crown Jewel 2024 से होनी चाहिए।सऊदी अरब में रीड का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ होगा। रॉलिंस का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। अगर रीड को उनके ऊपर जीत मिलती है तो काफी फायदा होगा। ट्रिपल एच और उनकी टीम को मौजूदा समय में रीड को हराने का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। उन्हें बड़ी जीत की सख्त जरूरत है।#1 WWE Crown Jewel 2024 का अंत सिंपल नहीं होना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postरिपोर्ट के मुताबिक Crown Jewel के मेन इवेंट में गुंथर और कोडी रोड्स के बीच मैच होगा। दोनों के बीच Crown Jewel चैंपियनशिप के लिए तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। WWE को इस बड़े इवेंट को सिंपल तरह से खत्म करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।कंपनी ने मेन इवेंट मैच में कुछ बड़ा सरप्राइज प्लान करना चाहिए। इसके लिए शो खत्म होने से पहले किसी की वापसी भी संभव हो सकती है। गोल्डबर्ग का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। वो आएंगे तो फिर मजा आ जाएगा।