3 मौके जब Roman Reigns को WWE ने WrestleMania मेन इवेंट करने का चांस नहीं दिया

Ujjaval
WrestleMania में रोमन रेंस ने कुछ बार मेन इवेंट नहीं किया है (Photo: WWE.com)
WrestleMania में रोमन रेंस ने कुछ बार मेन इवेंट नहीं किया है (Photo: WWE.com)

Times Roman Reigns Not Main Event WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) में रोमन रेंस (Roman Reigns) का रिकॉर्ड एकदम जबरदस्त है। WrestleMania 41 में रोमन रेंस का सामना ट्रिपल थ्रेट मैच में सैथ रॉलिंस और सीएम पंक से देखने को मिलने वाला है। फैंस इस मुकाबले के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। खैर, रोमन 12 मैच WrestleMania में लड़े हैं और इसमें से 9 में उनकी जीत हुई है।

Ad

बता दें कि रेंस ने अपने WWE करियर में अब तक 9 बार इस बड़े शो को मेन इवेंट किया है। सिर्फ तीन ही मौकों पर उन्हें हेडलाइन करने का चांस नहीं दिया गया है। इस आर्टिकल में हम उन्हीं 3 मौकों के बारे में बात करेंगे, जब रोमन रेंस को WWE ने WrestleMania मेन इवेंट करने का चांस नहीं दिया।

1- WWE WrestleMania 29 की रोमन रेंस ने शुरुआत की थी

Ad

रोमन रेंस का पहला WrestleMania मैच 2013 में आया था। उन्होंने WrestleMania 29 में द शील्ड के मेंबर के रूप में कदम रखा था। उन्होंने सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़ के साथ मिलकर सिक्स मैन टैग टीम मैच में हिस्सा लिया था। उनका सामना रैंडी ऑर्टन, शेमस और बिग शो से हुआ था। WWE ने इस मुकाबले को मेन इवेंट में नहीं, बल्कि शो की शुरुआत में जगह दी।

द शील्ड ने मुकाबले में ज्यादातर समय डॉमिनेट किया और अंत में उनका ही पलड़ा भारी रहा। बिग शो, शेमस और रैंडी ऑर्टन में तालमेल की कमी नज़र आई। रैंडी को अंत में रोमन रेंस ने स्पीयर दिया और फिर डीन एम्ब्रोज़ ने पिन किया। इसी के चलते द शील्ड को बड़ी जीत मिली। रोमन को अपने पहले WrestleMania में ही ओपनिंग मैच मिला और उन्होंने जीत दर्ज करते हुए अपना जलवा बिखेरा।

2- WWE WrestleMania 30 में रोमन रेंस को नहीं मिली मेन इवेंट में जगह

Ad

WrestleMania 30 के समय तक रोमन रेंस द शील्ड के ही सदस्य थे और वो उतने बड़े स्टार नहीं बने थे। 2014 के Royal Rumble मैच में रोमन रेंस ने तगड़ा प्रदर्शन किया था लेकिन वो जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। पहले लगा था कि रोमन को WrestleMania 30 में बड़ा स्पॉट दिया जाएगा लेकिन वो सिक्स मैन टैग टीम मैच का हिस्सा बनते हुए दिखाई दिए।

रोमन रेंस ने डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के साथ टीम बनाकर केन, बिली गन और रोड डॉग का सामना किया। यह मैच काफी छोटा रहा और रोमन की टीम को आसानी से जीत मिल गई। बता दें कि रोमन का यह दूसरा WrestleMania मैच था और वो इसमें छाप छोड़ने में सफल हुए लेकिन मेन इवेंट स्पॉट नहीं हासिल कर पाए। हालांकि, अगले ही साल उनकी किस्मत बदल गई।

1- WWE WrestleMania 35 में रोमन रेंस को नहीं मिला बड़ा स्पॉट

Ad

WrestleMania 31, 32, 33 और 34 को रोमन रेंस ने मेन इवेंट किया। WWE ने उन्हें लगातार 4 साल तक मुख्य स्पॉट दिया लेकिन WrestleMania 35 में चीजें बदल गई। रोमन ल्यूकीमिया के कारण बाहर थे और इसी के चलते पहले वो WrestleMania प्लान का हिस्सा नहीं थे। फरवरी 2019 में रोमन ने रिंग में वापसी का ऐलान किया। ड्रू मैकइंटायर ने द शील्ड को निशाना बनाया।

उन्होंने डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस को हरा दिया। इसके बाद उनके निशाने पर रोमन रेंस थे। उन्होंने रोमन को WrestleMania 35 में सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज किया। इसी के चलते साल के सबसे बड़े शो में रोमन को जगह मिली लेकिन वो मेन इवेंट नहीं कर पाए। WWE ने उन्हें शो के मध्य में स्पॉट दिया, जहां उन्होंने ड्रू मैकइंटायर को जबरदस्त मैच में हरा दिया। रोमन ने इसके बाद से WrestleMania को काफी बार मेन इवेंट किया है। देखना होगा कि उन्हें WrestleMania 41 में टॉप स्पॉट मिलता है, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications