विंस मैकमैहन के राज में धमाल मचाने वाले 3 सुपरस्टार्स जिन्हें ट्रिपल एच ने पुश देना बंद कर दिया

WWE
पढ़िए लिस्ट में किन-किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Vince McMahon Guys Whose Push Stopped: ट्रिपल एच (Triple H) ने जब से WWE की कमान संभाली है तब से कई बदलाव आ चुके हैं। अब कंपनी को बिजनेस के मामले में बहुत फायदा हो रहा है। सुपरस्टार्स को भी उनकी क्षमता के अनुसार पुश मिल रहा है। स्टोरीलाइन भी काफी मजेदार चल रही हैं।

Ad

विंस मैकमैहन के जाने के बाद बैकस्टेज का माहौल काफी बदल गया है। अब काफी पॉजिटिव चीजें सामने आ रही हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने विंस मैकमैहन के राज में धमाल मचाया लेकिन ट्रिपल एच ने पुश देना बंद कर दिया।

#3 ट्रिपल एच के राज में WWE में ऑस्टिन थ्योरी का सिंगल्स रन लगभग खत्म हो गया है

youtube-cover
Ad

साल 2021 और 2022 में ऑस्टिन थ्योरी को अचानक विंस मैकमैहन ने तगड़ा पुश देकर सभी को हैरान कर दिया था। खुद विंस ने उनके साथ पर्सनली काम किया। तब ऐसा लगा था कि बहुत जल्द थ्योरी कंपनी में बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे। विंस की वजह से वो मिस्टर मनी इन द बैंक भी बने।

ट्रिपल एच के आते ही थ्योरी का सिंगल्स रन एकदम खत्म हो गया। मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन करने में भी ऑस्टिन सफल नहीं रहे। पिछले कुछ समय से वो ग्रेसन वॉलर के साथ टैग टीम में काम कर रहे हैं। आगे जाकर उम्मीद कम ही है कि ट्रिपल एच द्वारा कभी उन्हें पुश दिया जाएगा।

#2 WWE में पिछले एक-दो साल बॉबी लैश्ले के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे

Ad

बॉबी लैश्ले को कोविड के टाइम पर अच्छा पुश मिला। एकदम से वो फैंस के बीच छा गए। विंस मैकमैहन ने उन्हें तगड़ा पुश दिया। ट्रिपल एच के राज में बॉबी लाइमलाइट में नहीं आए। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के साथ उन्होंने टीम बनाई लेकिन बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली। मई में चोट लगने के बाद तो वो एक्शन से बाहर गए।

The Laboratory को दिए गए इंटरव्यू में बॉबी लैश्ले ने बताया कि उन्हें विंस बेहतर समझते थे। उन्होंने कहा कि ट्रिपल एच से ज्यादा अच्छे संबंध उनके मैकमैहन के साथ थे। ट्रिपल एच ने उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश नहीं दिया। टैग टीग डिवीजन में ही वो काम करते रह गए।

#1 क्या WWE टीवी पर ओमोस की वापसी हो पाएगी?

youtube-cover
Ad

विंस मैकमैहन के राज में ओमोस ने सभी को प्रभावित किया था। उन्हें बड़े मैचों में भी शामिल किया गया। ट्रिपल एच के आते ही वो निचले स्तर पर आ गए। ये साल तो उनके लिए और भी खराब रहा है। WWE टीवी पर वो बहुत कम नज़र आए।

ओमोस का दोबारा बड़े स्टार के रूप में उभर कर आना अब बहुत मुश्किल है। शायद ट्रिपल एच ने उनके ऊपर ध्यान देना छोड़ दिया है। उनकी दोबारा WWE टीवी पर वापसी भी काफी मुश्किल लग रही है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications