3 तरीके जिनसे रोमन रेंस WWE में वापसी करके सोलो सिकोआ की धमकी का जवाब दे सकते हैं

WWE
जानिए WWE स्टार सोलो सिकोआ के खिलाफ रोमन रेंस क्या कर सकते हैं? (Photo: WWE.com)

Ways Roman Reigns Can Answer Solo Sikoa Threat: WWE SmackDown में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) इस समय अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। अपनी नई ब्लडलाइन के साथ मिलकर उन्होंने दबदबा बनाया हुआ है। बड़ी बात ये है कि अब हर हफ्ते वो रोमन रेंस (Roman Reigns) को भी धमकी दे रहे हैं। इस बार ब्लू ब्रांड के शो में उन्होंने रेंस का बुरा हाल करने की बात कही।

Ad

रोमन रेंस को लेकर अभी तक कई बातें सोलो सिकोआ बोल चुके हैं। रेंस भी उनकी बातों को सुन रहे होंगे। वो जरूर जवाब देने के लिए उत्साहित हो रहे होंगे। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे रोमन वापसी करके सोलो सिकोआ की धमकी का जवाब दे सकते हैं।

#3 WWE Summerslam 2024 में होने वाले बड़े मैच में आकर रोमन रेंस मचा सकते हैं बवाल

Ad

Summerslam 2024 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। रोमन रेंस मुकाबले में दखलअंदाजी कर सिकोआ का ध्यान भटका सकते हैं। इसका फायदा कोडी को मिलेगा और वो टाइटल रिटेन कर लेंगे।

सिकोआ दावा कर चुके हैं कि वो ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस लाकर रहेंगे। उनके इस दावे को रोमन फेल कर सकते हैं। इसके बाद दोनों की धमाकेदार राइवलरी शुरू हो सकती है।

#2 क्या WWE Summerslam 2020 की कहानी दोहराएंगे रोमन रेंस?

youtube-cover
Ad

Summerslam 2020 के मेन इवेंट में 'द फीन्ड' ब्रे वायट ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद अचानक रोमन रेंस ने आकर इन दोनों के ऊपर अटैक कर दिया था। ये चीज Summerslam 2024 में भी देखने को मिल सकती है।

Summerslam 2024 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होगा। मुकाबला खत्म होने के बाद रोमन आकर सिकोआ के ऊपर हमला कर सकते हैं। सोलो द्वारा कही गई बातों का जवाब देने का ये सही मौका होगा।

#1 WWE Summerslam 2024 से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में वापसी कर

Ad

SmackDown में अगले हफ्ते DIY अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को जेकब फाटू और टामा टोंगा के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सोलो सिकोआ ने कहा है कि ब्लडलाइन में सभी टाइटल होने चाहिए। रेंस इस मैच में वापसी कर दखल दे सकते हैं। इसके बाद फाटू और टोंगा का चैंपियन बनने का सपना टूट जाएगा।

रोमन इस तरह सोलो के प्लान को पहले ही खराब कर सकते हैं। वो बता सकते हैं कि टाइटल जीतना आसान काम नहीं है। इसके बाद Summerslam 2024 में भी सिकोआ के सपने को रेंस तोड़ सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications