3 तरीके जिनसे रोमन रेंस WWE SmackDown में नई ब्लडलाइन द्वारा किए गए खतरनाक अटैक का बदला ले सकते हैं

wwe
WWE SmackDown का लेटेस्ट शो रोमन रेंस के लिए अच्छा नहीं रहा (Photo: WWE.com)

Ways Roman Reigns Get Revenge New Bloodline: WWE SummerSlam 2024 के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा जारी है। लगातार वो एक्शन में नज़र आ रहे हैं। पिछले दो SmackDown के एपिसोड में आकर उन्होंने नई ब्लडलाइन के खिलाफ अपनी राइवलरी जारी रखी।

Ad

SmackDown के लेटेस्ट शो में शुरूआत में रेंस का पलड़ा भारी था लेकिन बाद में जेकब फाटू ने वापसी कर उनके ऊपर अटैक किया। ब्लडलाइन ने उनका बुरा हाल किया। इस आर्टिकल में हम उन तीन तरीकों की बात करेंगे जिनसे सोलो सिकोआ और उनके साथियों से रेंस बदला ले सकते हैं।

#3 WWE स्टार जे उसो और सैमी ज़ेन से माफी मांगकर उन्हें अपने साथ आने को कह सकते हैं रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ की मजबूत नई ब्लडलाइन का रोमन अकेले सामना नहीं कर सकते हैं। नंंबर्स गेम्स में वो मात खा जाएंगे। जे उसो और सैमी ज़ेन, रेंस के पुराने साथी रह चुके हैं। हालांकि, दोनों के रिश्ते उनसे अच्छे नहीं है। अब इन चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौजूदा स्टोरी को देखकर लग रहा है कि बहुत जल्द पुरानी ब्लडलाइन का रीयूनियन हो सकता है। रोमन मदद के लिए सैमी और जे के पास जा सकते हैं। वो Raw में जाकर इन दोनों से माफी मांगकर उनके साथ आने का आग्रह कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर कहानी में नया मोड़ आ सकता है।

#2 क्या हिकुलियो डेब्यू कर WWE दिग्गज रोमन रेंस की साइड आएंगे?

youtube-cover
Ad

कुछ समय पहले हिकुलियो ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। अब उनके डेब्यू की अफवाहें सामने आने लग गई हैं। सिकोआ की नई ब्लडलाइन काफी मजबूत है। जेकब फाटू अकेले ही दो-तीन रेसलर्स का काम तमाम करने का माद्दा रखते हैं।

ये बात तो पक्की है कि रोमन रेंस को अब बैकअप की जरूरत पड़ेगी। हिकुलियो डेब्यू कर रोमन का साथ दे सकते हैं। दिग्गज हाकू के बेटे होने नाते वो इस स्टोरी में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यहां से रेंस की नई सेना बन सकती है।

#1 WWE रिंग में सोलो सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच के लिए चुनौती दे सकते हैं रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ और रोमन रेंस के बीच लड़ाई इस बात की चल रही है कि ट्राइबल चीफ कौन है। इसके लिए अब सिकोआ को रेंस ट्राइबल कॉम्बैट मैच की चुनौती पेश कर सकते हैं। वहां से निर्धारण हो जाएगा कि कौन उला फला पहनेगा और किसे ट्राइबल चीफ की उपाधि मिलेगी।

अगर ऐसा कुछ हुआ तो फिर ब्लडलाइन की स्टोरी में रोमांच बढ़ जाएगा। हालांकि, ये सब रेंस के शेड्यूल पर निर्भर करेगा। सिकोआ तो पहले से ही चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में रेंस इसे ऑफिशियल मैच बनाकर अपना दांव आगे बढ़ा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications