3 तरीके जिनसे Roman Reigns अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप दोबारा हासिल कर सकते हैं

WWE
WWE स्टार रोमन रेंस ने दोबारा टाइटल हासिल करने का किया दावा (Photo: WWE.com)

Ways Roman Reigns Can Reclaim Championship: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स के बीच शानदार वीडियो सैगमेंट देखने को मिला। फैंस की इस पर भारी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। रोमन ने दावा किया है कि वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। दोनों के बीच अब बहुत जल्द मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, 5 अक्टूबर को Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन और कोडी ने जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना करना है। इस आर्टिकल में हम उन तीन संभावित तरीकों के बारे में बात करेंगे जिनसे रेंस दोबारा टाइटल हासिल कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE Bad Blood में जीत के बाद कोडी रोड्स को चुनौती दे सकते हैं रोमन रेंस

Ad

Bad Blood में फैंस को बहुत बड़ा टैग टीम मुकाबला देखने को मिलेगा। उम्मीद के मुताबिक जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के ऊपर कोडी रोड्स और रोमन रेंस जीत हासिल कर लेंगे। एक तरीका ये हो सकता है कि इस बड़ी जीत के बाद कोडी को चैंपियनशिप के लिए रोमन चुनौती पेश कर सकते हैं।

मुकाबला जीतने के बाद कोडी से रोमन कह सकते हैं कि उनका ब्लडलाइन के खिलाफ काम खत्म हो गया है और अब वो टाइटल वापस चाहते हैं। दोनों के बीच मुकाबला तय करने का ये बहुत ही आकर्षक तरीका होगा। यहां से फिर असली ट्राइबल चीफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल कर सकते हैं।

#2 क्या मेंस WWE Royal Rumble 2025 में जीत हासिल करेंगे रोमन रेंस?

Ad

एक तरीका ये भी है कि रोमन रेंस अगले साल मेंस Royal Rumble मैच जीत जाएं और उसके बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करें। रोमन साल 2015 में भी Royal Rumble मैच जीत चुके हैं।

आप सभी को पता है कि रंबल मैच जीतने वाले रेसलर को WrestleMania में वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देने का मौका मिलता है। रोमन WrestleMania 41 में कोडी को टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं। हालांकि, ये तभी संभव हो पाएगा जब कोडी उस समय भी चैंपियन हों।

#1 WWE WrestleMania 41 के बाद द रॉक को चुनौती दे सकते हैं रोमन रेंस

Ad

अफवाहें सामने आ रही हैं कि WrestleMania 41 में कोडी रोड्स और द रॉक के बीच मुकाबला हो सकता है। अगर ये मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए है और द रॉक चैंपियन बनते हैं तो फिर मामला बदल सकता है। रॉक को इसके बाद रोमन रेंस चुनौती पेश कर सकते हैं।

दोनों के बीच SummerSlam 2025 या WrestleMania 42 में चैंपियनशिप मुकाबला देखने को मिल सकता है। वहां से रोमन अपने टाइटल को वापस ले सकते हैं। इसके जरिए फैंस को द रॉक और रोमन के बीच ड्रीम मैच भी देखने को मिल जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications