3 तरीके जिनसे Roman Reigns WWE Raw में जाकर Jey Uso को मदद करने के लिए मना सकते हैं

Ujjaval
WWE Raw में जाकर जे उसो को मनाएंगे रोमन रेंस? (Photo: WWE.com)
WWE Raw में जाकर जे उसो को मनाएंगे रोमन रेंस? (Photo: WWE.com)

Ways Roman Reigns Take Jey Uso Back: WWE SmackDown में जिमी उसो ने रोमन रेंस (Roman Reigns) से कहा था कि उन्हें ब्लडलाइन से लड़ने के लिए अन्य लोगों की जरूरत है। इसी बीच उन्होंने Raw स्टार जे उसो (Jey Uso) के साथ रीयूनियन को टीज़ किया था लेकिन रोमन ने तुरंत ही इंकार कर दिया। मेन इवेंट में ब्लडलाइन ने रोमन और जिमी की हालत खराब की

Ad

इसी बीच जिमी ने बताया था कि उन दोनों को मदद की जरूरत है। रोमन को समझ आ गया है कि वो और जिमी मिलकर ब्लडलाइन का सामना नहीं कर पाएंगे और उन्हें जे उसो की मदद लेनी होगी। रोमन को इसी कारण कुछ बड़े कदम उठाने होंगे। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिनसे रोमन रेंस WWE Raw में जाकर जे उसो को मदद करने के लिए मना सकते हैं।

3- WWE Raw में आकर रोमन रेंस, जे उसो से माफी मांग सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने ब्लडलाइन की शुरुआत से ही जे उसो को काफी ज्यादा परेशान किया। बीच में चीजें ठीक हो गई थी लेकिन उनके बीच फिर दरार बढ़ गई। जिमी उसो से धोखा मिलने के बाद तो जे उसो ने पूरी तरह से दूर होने का फैसला किया। इस वजह से जे के मन में अपने भाई रोमन के लिए कड़वाहट है। रोमन को इसी चीज को मुख्य रूप से दूर करना होगा। इसके लिए वो Raw में आ सकते हैं।

WWE Raw के आने वाले किसी एपिसोड में जे उसो का सैगमेंट देखने को मिल सकता है। इसमें रोमन रेंस दखल दे सकते हैं और उनके साथ जिमी उसो भी आ सकते हैं। रेंस इसी बीच अपने बुरे बर्ताव के लिए जे से माफी मांग सकते हैं और उन्हें साथ आने के लिए कह सकते हैं। जे उसो के लिए तुरंत हां कहना मुश्किल होगा लेकिन यह उनके रीयूनियन की ओर एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। जे काफी इमोशनल स्टार हैं और ऐसे में शायद वो रोमन की माफी को स्वीकार करते हुए साथ आ जाएं।

2- Raw में ब्रॉन ब्रेकर के हमले से जे उसो को बचा सकते हैं WWE दिग्गज रोमन रेंस

Ad

WWE Raw के आखिरी एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर का खतरनाक रूप देखने को मिला। पिछले हफ्ते जे के प्रति सम्मान जताने के बाद इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में ब्रेकर ने सभी को चौका दिया। उन्होंने आकर जे उसो पर जबरदस्त स्पीयर लगाया। उन्होंने इसके अलावा कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स की भी हालत खराब की। ब्रेकर ने दोबारा जे को निशाना बनाया था।

WWE Raw के आने वाले किसी एपिसोड में जे उसो पर ब्रॉन ब्रेकर द्वारा फिर से हमला हो सकता है। इस स्थिति में रोमन रेंस आकर जे को ब्रेकर से बचा सकते हैं। इस तरह के एंगल से रोमन और ब्रॉन के बीच भविष्य के लिए मैच टीज़ हो जाएगा। दूसरी ओर जे उसो, रोमन रेंस के बदले हुए बर्ताव पर भरोसा कर पाएंगे। यहां से दोनों ही स्टार्स का रीयूनियन देखने को मिल सकता है।

1- WWE Raw में आकर रोमन रेंस, जे उसो से डील कर सकते हैं

Ad

जे उसो कभी भी रोमन रेंस या जिमी उसो के खिलाफ नहीं जाना चाहते थे। वो हमेशा परिवार के साथ रहना चाहते थे लेकिन खराब बर्ताव और धोखे के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया। ऐसे में अगर यह चीज सही हो जाए, तो जरूर जे उसो की ओरिजिनल ब्लडलाइन में वापसी देखने को मिल सकती है। रोमन इसी चीज की डील जे उसो से कर सकते हैं। रोमन बता सकते हैं कि वो बदल गए हैं।

असली ट्राइबल चीफ इसी बीच कह सकते हैं कि वो जे उसो के साथ कभी खराब बर्ताव नहीं करेंगे और उन्हें अपने सिंगल्स रन को जारी रखने की छूट देंगे। रोमन बता सकते हैं कि उस समय उनमें काफी घमंड आ गया था लेकिन अब वो चीजें समझने लग गए हैं। इस तरह की डील के चलते जे को अपने परिवार के साथ आने की खुशी मिल पाएगी और रोमन को उनका साथ मिल जाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications