Ways Roman Reigns Take Tribal Chief Spot Back: WWE में इस समय सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के पास ट्राइबल चीफ का पद है और वो ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के WrestleMania में हार के बाद ब्रेक पर जाने के दौरान सोलो सिकोआ ने उनकी जगह ले ली। इसके बाद से वो ही खुद को ट्राइबल चीफ बता रहे हैं। इसी बीच रोमन ने वापसी करने के बाद खुद को असली ट्राइबल चीफ बताया है। रोमन ने कहा है कि वो बदला लेंगे और अपनी पोजिशन समेत उला फाला दोबारा हासिल करेंगे। रोमन यह काम कुछ तरीकों से कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम तीन तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनसे रोमन रेंस WWE में सोलो सिकोआ से ट्राइबल चीफ का पद वापस ले सकते हैं।3- WWE Bad Blood 2024 में सोलो सिकोआ को पिन करने के बाद रोमन रेंस उला फाला ले सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना करने वाले हैं। इस मैच के लिए सभी काफी ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इस मैच में बवाल मचने की उम्मीद है। रोमन का लक्ष्य सोलो से अपना ट्राइबल चीफ पद हासिल करना है और वो यह काम Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में ही करते हुए नज़र आ सकते हैं।टैग टीम मैच में रोमन रेंस और कोडी रोड्स की जीत के चांस ज्यादा लग रहे हैं। इस मैच में अगर रोमन रेंस, सोलो सिकोआ को पिन करके जीत दर्ज कर लेते हैं, तो एक बड़ा एंगल देखने को मिल सकता है। रोमन उसी समय उला फाला उठा सकते हैं और उसे पहनकर रिंग में धराशाई सोलो के सामने खड़े होकर फैंस को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए बोल सकते हैं। ऐसा होने पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक होगा।2- WWE Survivor Series में संभावित WarGames मैच में शर्त जोड़ सकते हैं रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram PostSurvivor Series WarGames 2024 के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नज़र आ रहे हैं। स्टोरीलाइन जिस तरह से आगे बढ़ रही है, ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की टीम के बीच WarGames मैच देखने को मिल सकता है। सोलो सिकोआ के पास साथी हैं और रोमन भी अपने पूर्व ब्लडलाइन सदस्यों को साथ जोड़ने का फैसला कर सकते हैं।बाद में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन के बीच WarGames मैच ऑफिशियल हो सकता है लेकिन यहां पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन एक बड़ी शर्त जोड़ सकते हैं। वो बता सकते हैं कि अगर उनकी टीम ने सोलो के नए ब्लडलाइन को हरा दिया, तो उन्हें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला वापस मिल जाएगा। इस तरह का एंगल फैंस को बहुत पसंद आएगा।1- WWE दिग्गज रोमन रेंस, सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ पद के लिए सिंगल्स मैच का चैलेंज दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच अभी तक सिंगल्स मैच देखने को नहीं मिला है। रोमन पहले ट्राइबल चीफ थे और अब सोलो सिकोआ हैं। हालांकि, रेंस अभी भी खुद को असली ट्राइबल चीफ क्लेम करते हैं। इस स्थिति में सिकोआ को रोमन रेंस द्वारा आगे जाकर एक बड़े मैच का चैलेंज मिल सकता है। यह मैच 2024 के अंत या 2025 की शुरुआत तक बुक किया जा सकता है।रोमन रेंस, सोलो सिकोआ को धमकी दे सकते हैं और उन्हें सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। वो यहां शर्त जोड़ सकते हैं कि जिस स्टार की जीत हुई, वो ही असली ट्राइबल चीफ कहलाएगा और हारने वाले स्टार को उसे एक्नॉलेज करना पड़ेगा। इस तरह की शर्त मैच में चार चांद लगा सकती है और यह आसानी से एक मनी मैच बन सकता है।