3 तरीके जिनसे WWE SmackDown में रोमन रेंस की वापसी को सोलो सिकोआ बर्बाद कर सकते हैं

WWE
WWE SummerSlam में रोमन रेंस ने दिया था फैंस को बड़ा तोहफा (Photo: WWE.com)

Ways Solo Sikoa Can Ruin Roman Reigns Return SmackDown: WWE रिंग में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। आखिरकार उन्होंने SummerSlam 2024 में एंट्री कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया। इस वजह से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में सिकोआ को हार मिली।

Ad

रोमन रेंस इस हफ्ते SmackDown में भी एंट्री करेंगे। उनका ध्यान पूरी तरह से सिकोआ के ऊपर होगा। हालांकि, सोलो के पास रेंस की वापसी को खराब करने की योजना भी हो सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तरीकों पर नज़र डालेंगे जिनसे सिकोआ ब्लू ब्रांड में रोमन की वापसी को बर्बाद कर सकते हैं।

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस और उनके परिवार को ब्लडलाइन से अलग करने का ऐलान सोलो सिकोआ कर सकते हैं

Ad

SummerSlam में रोमन रेंस ने वापसी की लेकिन सोलो सिकोआ अभी भी अपने आपको ट्राइबल चीफ मानने से इंकार नहीं करेंगे। सिकोआ ने अब तक जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ को अपनी नई ब्लडलाइन में शामिल किया है।

SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस को ब्लडलाइन (असली परिवार) से बाहर निकालने का ऐलान कर सोलो सिकोआ अपनी ताकत दिखा सकते हैं। यहां तक कि रेंस के परिवार को भी ब्लडलाइन से बेदखल करने का आदेश सोलो दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर रोमन को बड़ा झटका लगेगा।

#2 क्या WWE दिग्गज रोमन रेंस के ऊपर होगा खतरनाक अटैक?

Ad

WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने अपने इरादे क्लियर कर दिए थे। जब उन्होंने टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू को ब्लडलाइन में शामिल किया तब फैंस ने उन्हें गंभीरता से लेना शुरू किया। आप सभी को पता है कि इन तीनों के आने से सिकोआ काफी मजबूत हो गए हैं।

इस हफ्ते SmackDown में सिकोआ माइंडगेम्स के जरिए रोमन के ऊपर जानलेवा हमला भी कर सकते हैं। रेंस नंबर्स गेम्स के कारण पीछे रह सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर रोमन की वापसी आसानी से बर्बाद हो जाएगी।

#1 क्या WWE SmackDown में पॉल हेमन देंगे बहुत बड़ा धोखा?

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने जो भी निर्णय लिए उनसे पॉल हेमन हमेशा नाखुश दिखे। जून में हेमन ने सोलो को अपना ट्राइबल चीफ मानने से इंकार कर दिया था। इसकी सजा उन्हें मिली और सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके ऊपर खतरनाक अटैक किया।

आप सभी को पता है कि हेमन ने कई बार फैंस को चौंकाया है। वो इस बार SmackDown में आकर अपने आपको सिकोआ का वाइज़मैन घोषित कर सकते हैं। हेमन द्वारा ये धोखा जरूर रेंस को हिलाकर रख देगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications