3 गलत कदम जो WWE ने Roman Reigns को लेकर WrestleMania में उठाए हैं

Ujjaval
रोमन रेंस पर फैंस की नज़र रहती है (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस पर फैंस की नज़र रहती है (Photo: WWE.com)

Wrong Steps WWE Took Regarding Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) में रोमन रेंस (Roman Reigns) का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। वो अब तक 12 मैच लड़ चुके हैं और सिर्फ तीन ही मौकों पर उन्हें हार मिली है। रोमन की बुकिंग पर हमेशा ही WWE ने ध्यान दिया है, क्योंकि वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। इन सभी चीजों के बावजूद रेंस को लेकर भी कई मौकों पर गलतियां हुई हैं और WrestleMania जैसे बड़े इवेंट में भी ऐसा हुआ है। इस आर्टिकल में हम 3 गलत कदम के बारे में बात करेंगे, जो WWE ने रोमन रेंस को लेकर WrestleMania में उठाए हैं।

Ad

3- WWE WrestleMania 31 में रोमन रेंस की हार

youtube-cover
Ad

WrestleMania 31 में रोमन रेंस ने पहली बार मेन इवेंट किया। उनका सामना वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर से देखने को मिला। उस समय यह रोमन रेंस के करियर का सबसे बड़ा मौका था। रोमन को WWE ने Royal Rumble मैच में जीत दिलाकर यह मौका दिया था। फैंस उस समय उम्मीद लगाकर बैठे थे कि रोमन रेंस चैंपियन बनेंगे।

WWE ने अंत में फैंस को एकदम हैरान कर दिया। सैथ रॉलिंस ने अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन किया और इतिहास रचते हुए चैंपियन बन गए। रोमन को बड़ी हार का सामना करना पड़ा और वो बेहद निराश दिखाई दिए। WWE इस एंगल को अलग तरीके से बुक कर सकता था। रोमन के चैंपियन बनने के बाद अगर सैथ कैश-इन करते, तो मोमेंट अलग ही लेवल पर चला जाता।

2- WWE का रोमन रेंस vs ब्रॉक लैसनर के WrestleMania 38 मैच द्वारा वादा पूरा नहीं करना

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WrestleMania 38 में मैच देखने को मिला था। इसमें यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। WWE ने कंपनी के इतिहास के इन दो सबसे तगड़े रेसलर्स के बीच मैच को बुक करने के दौरान बड़ा दावा किया था। उन्होंने इसे इतिहास का सबसे बड़ा मैच बताया था। WWE ने मुकाबले को इसी तरह से मार्केट किया और हाइप बनाने की कोशिश की।

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के विनर टेक्स ऑल मैच से फैंस की उम्मीद बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। इन सभी चीजों के बावजूद यह मुकाबला रेसलिंग के मामले में उतना ज्यादा खास नहीं रहा। मुकाबला सिर्फ 12 मिनट चला और दोनों स्टार्स ने अपने फिनिशर्स का ही ज्यादा उपयोग किया। WWE ने जिस तरह से मैच को हाइप किया था, यह उस तरह का साबित नहीं हो पाया। WWE के इस कदम ने ऐतिहासिक चैंपियनशिप मैच की लिगेसी पर बुरा असर डाला।

1- WWE WrestleMania 34 में रोमन रेंस को चैंपियन नहीं बनाना

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर ने WrestleMania 33 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप को गोल्डबर्ग पर जीत दर्ज करके हासिल किया था। ब्रॉक पार्ट-टाइमर हैं और इसी वजह से वो बेहद कम मौकों पर नज़र आते थे। फैंस मुख्य चैंपियनशिप को शोज़ का हिस्सा नहीं बनते हुए देखकर निराश थे। WrestleMania 34 में ब्रॉक ने चैंपियन के तौर पर एंट्री की और उनका सामना रोमन रेंस से हुआ। रोमन रेंस को उस समय उतना पसंद नहीं किया जाता था। इन सभी चीजों के बावजूद ब्रॉक के निराशाजनक टाइटल रन को फैंस खत्म होते हुए देखना चाहते थे।

इसी के चलते WrestleMania 34 में हुए रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच को उतना अच्छा रिएक्शन नहीं मिला। हालांकि, अधिकतम फैंस रोमन की जीत देखना चाहते थे। अंत में ब्रॉक ने रोमन को हरा दिया और इसे अब तक WWE द्वारा WrestleMania में उठाए गए सबसे खराब कदम में से एक माना जाता है। फैंस को इसके बाद भी ब्रॉक के पार्ट-टाइमर के तौर पर रन को और कुछ महीनों तक देखना पड़ा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications