3 WWE दिग्गज जिनका Roman Reigns से रिटायरमेंट के पहले मैच हो सकता है और 2 जिनसे शायद नहीं होगा

Ujjaval
कुछ दिग्गजों को रोमन रेंस से लड़ना चाहिए (Photo: WWE.com)
कुछ दिग्गजों को रोमन रेंस से लड़ना चाहिए (Photo: WWE.com)

Legends Can Face or Not Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और फैंस उन्हें बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इस समय WWE में कुछ अहम रेसलर्स हैं, जो आने वाले समय में रिटायरमेंट ले सकते हैं। कुछ का इसके पहले रोमन से मैच संभव है और कुछ से शायद नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम 3 दिग्गज के बारे में बात करेंगे, जिनका रोमन रेंस से रिटायरमेंट के पहले मैच हो सकता है और 2 जिनसे शायद नहीं होगा।

Ad

3- रिटायरमेंट से पहले मैच हो सकता है: WWE दिग्गज रोमन रेंस vs द रॉक ड्रीम मैच है

youtube-cover
Ad

द रॉक ने पिछले साल रोमन रेंस से मैच लड़ने के लिए वापसी की थी लेकिन यह हो नहीं पाया था। मौजूदा समय में यह सिर्फ WWE ही नहीं, बल्कि रेसलिंग जगत का सबसे बड़ा ड्रीम मुकाबला है। फैंस इन दोनों को आमने-सामने देखना चाहते हैं। रॉक फिल्मों में व्यस्त रहते हैं और इसी के चलते अब तक रोमन से उनका मैच नहीं हो पाया है। हालांकि, फाइनल बॉस को रोमन से मैच चाहिए। इसी वजह से रॉक रिटायरमेंट के पहले रोमन से जरूर लड़ सकते हैं।

2: रिटायरमेंट से पहले मैच शायद नहीं होगा: आर-ट्रुथ से WWE में रोमन रेंस की भिड़ंत मुश्किल है

youtube-cover
Ad

आर-ट्रुथ को रेसलिंग जगत में आए बहुत साल हो चुके हैं। अभी वो 53 साल के हैं लेकिन फिर भी फुल टाइम रेसलिंग करते हैं। ट्रुथ अब अपने करियर के अंतिम समय पर हैं और वो आने वाले कुछ साल में रिटायर हो सकते हैं। वो फैंस के सबसे पसंदीदा स्टार हैं और इसी वजह से हर कोई उनके अच्छे रिटायरमेंट टूर की उम्मीद लगाएगा। इन सभी चीजों के बावजूद रोमन रेंस से शायद उनका मैच नहीं हो पाएगा। ट्रुथ मिड कार्ड डिवीजन में हैं, वहीं रोमन टॉप स्टार हैं। रोमन कम मौकों पर नज़र आते हैं और सीमित मुकाबले लड़ते हैं। इसी कारण उनका ट्रुथ से मुकाबला होना मुश्किल है।

2- रिटायरमेंट से पहले मैच हो सकता है: WWE में एजे स्टाइल्स का रोमन रेंस से मैच संभव है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स के बीच 2016 में स्टोरीलाइन काफी शानदार रही थी। दोनों के बीच मैच तगड़े रहे थे और इसके बाद वो कभी भी सिंगल्स मुकाबले में WWE टीवी पर आमने-सामने नहीं आए हैं। स्टाइल्स की उम्र 47 साल है और वो काफी समय से रेसलिंग कर रहे हैं। स्टाइल्स ने क्लियर कर दिया है कि वो कुछ साल में रिटयरमेंट ले लेंगे। इसी वजह से एजे जब भी रिटायर होते हैं, उन्हें उसके पहले रोमन रेंस से जरूर लड़ना चाहिए। उनका मैच कमाल कर सकता है।

1- रिटायरमेंट से पहले मैच शायद नहीं होगा: WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो से रोमन रेंस का मुकाबला मुश्किल लग रहा है

youtube-cover
Ad

रे मिस्टीरियो और रोमन रेंस के बीच पहले मैच हो चुके हैं। रोमन ने रे को हराने का बड़ा कारनामा किया हुआ है। मिस्टीरियो ने बता दिया है कि कुछ साल में वो रिटायर हो जाएंगे। इस स्थिति में फैंस चाहेंगे कि रोमन का रे मिस्टीरियो से मैच हो लेकिन यह शायद संभव नहीं होगा। असली ट्राइबल चीफ बेबीफेस हैं और रे भी फैंस द्वारा पसंद किए जाते हैं। इसी कारण उनके मैच का एंगल तैयार नहीं हो पाएगा। इसके साथ ही मिस्टीरियो अभी अगली जनरेशन के रेसलर्स को आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं।

1- रिटायरमेंट से पहले मैच हो सकता है: WWE दिग्गज जॉन सीना से रोमन रेंस का मैच धमाल करेगा

youtube-cover

जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर Raw Netflix डेब्यू से शुरू हुआ है और वो 2025 के अंत के साथ अपने ऐतिहासिक करियर को खत्म कर देंगे। फैंस उनके टूर के लिए उत्साहित हैं और उन्हें बड़े-बड़े रेसलर्स के खिलाफ देखना चाहते हैं। सीना ने पहले रोमन से सामना किया है लेकिन उन्हें कभी हरा नहीं पाए हैं। इसी वजह से सीना को अब रिटायरमेंट से पहले रोमन को एक बार हराने का लक्ष्य बनाना चाहिए। इसी के चलते दोनों के बीच 2025 में किसी बड़े शो में मैच हो सकता है। इससे WWE को भी फायदा होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications