3 महीने के अंदर 3 WWE दिग्गजों ने तोड़ दिया दिल, दुनिया से जाने पर सदमे में आ गए फैंस!

wwe
इन दिग्गजों के जाने से WWE में दौड़ी शोक की लहर (Photo: WWE.com)

WWE Legends Who Passed Away in Last 3 Months: WWE के लिए पिछले तीन महीने अच्छे नहीं रहे हैं। तीन दिग्गजों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इनके निधन से फैंस भी सदमे में आ गए। रेसलिंग जगत के लिए ये बहुत बड़ा नुकसान है। रोमन रेंस इस घटना से जरूर आहत हुए होंगे क्योंकि उनके परिवार के दो सदस्य सभी को छोड़कर चले गए।

Ad

रेसलिंग जगत में जिसने नाम कमाया हो और उसका आकस्मिक निधन हो जाए तो बहुत दुख होता है। इनकी यादें ऐसी होती हैं कि फैंस की आंखों में आंसू आ जाते हैं। इनके जाने से परिवार सहित अन्य लोगों पर भी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि WWE ने पिछले तीन महीनों में किन दिग्गजों को खोया है।

#3 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के पिता ने कहा अलविदा

Ad

25 जून, 2024 का दिन पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन रोमन रेंस के लिए अच्छा नहीं था। इस दिन उनके पिता और WWE दिग्गज सिका अनोआ'ई दुनिया छोड़कर चले गए। 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। रेसलिंग जगत में इसके बाद सन्नाटा छा गया था।

आपको बता दें सिका अनोआ'ई के निधन की जानकारी सबसे पहले उनके भतीजे जाहरूस अनोआ'ई ने दी थी। बाद में रोमन रेंस ने भी सोशल मीडिया के जरिए दिल छू देने वाली प्रतिक्रिया अपने पिता को लेकर दी।

#2 WWE दिग्गज अफा अनोआ'ई भी नहीं रहे

Ad

16 अगस्त, 2024 को रोमन रेंस को दूसरा झटका लगा था। इस दिन उनके चाचा अफा अनोआ'ई का निधन हुआ था। अफा लंबे समय से हेल्थ के कारण काफी परेशान चल रहे थे। 81 साल की उम्र में वो हम सभी को छोड़कर चले गए। उनके बेटे सामू अनोआ'ई ने इसके बारे में सबसे पहले जानकारी दी थी।

आपने द वाइल्ड समोअंस टैग टीम के बारे में जरूर सुना होगा। इसमें सिका अनोआ'ई और अफा अनोआ'ई ने काम किया था। अफा द्वारा रेसलिंग में दिए गए योगदान को कोई नहीं भूल सकता है। चाचा के देहांत के बाद रोमन ने भी प्रतिक्रिया दी थी।

#1 WWE दिग्गज सिड विशियस कैंसर की जंग हार गए

Ad

26 अगस्त, 2024 को WWE दिग्गज सिड विशियस का निधन हुआ था। 63 साल की उम्र में वो दुनिया छोड़कर चले गए। उन्होंने साल 2017 में अपना अंतिम मैच लड़ा था। इस खबर को सुनने के बाद पूरे रेसलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।

विशियस पिछले कुछ सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके बेटे गुन्नार यूडी ने इस बारे में फेसबुक के जरिए सबसे पहले जानकारी दी। दिग्गज के निधन पर ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स ने भी दुख जताया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications