रोमन रेंस के अलावा 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE SummerSlam में चौंकाने वाली वापसी करके बवाल मचाया

WWE SummerSlam वापसियों के लिए बहुत अच्छी जगह है (Photos: WWE.com)
WWE SummerSlam किसी भी रिटर्न के लिए बहुत अच्छी जगह है (Photos: WWE.com)

SummerSlam returns that shocked: WWE समरस्लैम (SummerSlam) ने कई रेसलर्स की वापसी देखी है। इन वापसियों ने फैंस को चौंका दिया और उसके चलते काफी धमाल हुआ। रोमन रेंस (Roman Reigns) के SummerSlam 2020 में वापस आने वाले समय को तो सभी जानते होंगे।

Ad

वो इकलौते नहीं हैं, जिन्होंने हाल फिलहाल में WWE SummerSlam के दौरान वापसी की है। इस आर्टिकल में हम आपको रोमन रेंस के अलावा ऐसे 3 सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने WWE SummerSlam में चौंकाने वाली वापसी करके बवाल मचाया।

#3 मौजूदा WWE विमेंस चैंपियन बेली ने SummerSlam 2022 में चौंकाने वाली वापसी की थी

youtube-cover
Ad

बेली WWE SummerSlam 2022 में जब वापस आई थीं, तो सब हैरान रह गए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि 9 जुलाई 2021 को WWE ने यह घोषणा की थी कि वह चोटिल हैं और उन्हें यह चोट परफॉर्मेंस सेंटर में ट्रेनिंग करते हुए लगी थी। बेली अपने ACL को नुकसान पहुंचा बैठी थीं।

एक बड़ी बात यह है कि उन्होंने अकेले वापसी नहीं की थी। उनके साथ डकोटा काई और इयो स्काई भी थीं। बेली 2021 में बियांका ब्लेयर के साथ ही एक स्टोरी कर रही थीं। इन्होंने वापस आते ही बियांका को कंफ्रंट किया था, जो SummerSlam 2022 में बैकी लिंच के खिलाफ अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुकी थीं।

#2 बैकी लिंच ने WWE SummerSlam 2021 में धमाकेदार वापसी की थी

youtube-cover
Ad

बैकी लिंच ने 15 महीने के प्रेग्नेंसी और अन्य समय वाले ब्रेक के बाद SummerSlam 2021 में चौंकाने वाली वापसी की थी। इस इवेंट में SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर अपनी चैंपियनशिप को साशा बैंक्स के खिलाफ डिफेंड करने वाली थीं। साशा कंपीट करने के लिए क्लीयरेंस नहीं मिली और उनकी जगह कार्मेला ने ले ली थी।

इस मैच के शुरू होने से पहले बैकी लिंच ने वापसी की और कार्मेला पर हमला करके उन्हें दूर कर दिया। उन्होंने फिर बियांका को चैलेंज किया। बियांका ने इसे स्वीकार किया और बैकी ने ब्लेयर को एक हैंडशेक देने के लिए हाथ बढ़ाया। जब चैंपियन हैंडशेक करने वाली थीं, तो उसी समय बैकी ने ब्लेयर पर पहले फोरआर्म और फिर मैनहैंडल स्लैम हिट करके महज 26 सेकेंड्स में टाइटल जीत लिया।

#1 ब्रॉक लैसनर WWE SummerSlam 2021 में जब वापस आए तो उन्होंने धमाल मचाया था

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस SummerSlam 2021 के मेन इवेंट में अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जॉन सीना के खिलाफ सफलतापूर्वक डिफेंड करने के बाद अभी जश्न मनाना शुरू ही करने वाले थे, कि तभी ब्रॉक लैसनर का थीम सॉन्ग बज उठा था। उन्होंने WrestleMania 36 के बाद वापसी की थी और आते ही रोमन रेंस को कंफ्रंट किया था। इसके बाद रोमन रिंग से चले गए थे।

ब्रॉक ने फिर अपना ध्यान जॉन पर लगाया और उन्हें कई जर्मन सुप्लेक्स और F5 हिट किए। यह उनके और जॉन के बीच SummerSlam 2014 में हुए मैच की यादों को ताजा कर रहा था। ब्रॉक इस समय रिंग से दूर हैं और उनको लेकर ट्रिपल एच ने हाल में बात की थी

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications