WWE Stars Can Perform Well or Get Flop: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) के आयोजन में सिर्फ कुछ दिन और हैं। इस शो में मेंस और विमेंस रंबल मैच होंगे। दोनों ही मैचों के लिए कई सारे सुपरस्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। हालांकि, हर एक रेसलर इस मैच में कमाल नहीं कर पाएगा। कुछ फ्लॉप भी रह सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो Royal Rumble मैच में बवाल मचा सकते हैं और 2 जो फ्लॉप साबित हो सकते हैं। 3- 2025 के Royal Rumble में बवाल मचा सकती हैं: WWE में शार्लेट फ्लेयर वापसी करेंगी View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर दिसंबर 2023 के बाद से एक्शन से दूर हैं। 1 साल से ज्यादा समय तक रिंग में नज़र नहीं आने वाली फ्लेयर अब रिटर्न करने वाली हैं। उनके Royal Rumble मैच का हिस्सा बनने का ऑफिशियल तौर पर ऐलान हो गया है। शार्लेट पूरी तैयारी के साथ आ रही होंगी और ऐसे में वो मैच में बवाल मचाकर अंत तक रह सकती हैं। बड़ी बात यह भी है कि मौजूदा समय में शार्लेट को जीत दर्ज करने के लिए फेवरेट माना जा रहा है। 2- 2025 के Royal Rumble में फ्लॉप साबित हो सकती हैं: WWE स्टार बियांका ब्लेयर के लिए जेड कार्गिल बन सकती हैं मुश्किल View this post on Instagram Instagram Postजेड कार्गिल काफी समय से एक्शन से दूर हैं। मिस्ट्री अटैक के कारण वो बाहर हैं और विमेंस Royal Rumble में उनकी वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। जेड के जाने के बाद बियांका ब्लेयर ने नेओमी को उनसे रिप्लेस कर दिया। यह बात साफ तौर पर कार्गिल को पसंद नहीं आई होगी। इसी वजह से वो वापसी करके बियांका को धोखा दे सकती हैं और एलिमिनेट करके उनके लिए रंबल मैच को फ्लॉप बना सकती हैं। 2- 2025 के Royal Rumble में बवाल मचा सकते हैं: सीएम पंक पर WWE फैंस की नज़र है View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक के लिए 2025 का Royal Rumble मैच अहम रहने वाला है। वो अपने करियर में कभी यह मैच नहीं जीते हैं और उन्होंने WrestleMania मेन इवेंट भी नहीं किया है। पिछले साल पंक Royal Rumble जीतने के बेहद करीब थे लेकिन उनकी किस्मत खराब रही। इस साल चीजें उनके लिए बदल सकती हैं। सीएम पंक मैच में बवाल मचा सकते हैं और बड़ी जीत की ओर अग्रसर हो सकते हैं। अगर वो जीत गए, तो फैंस को बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी।1- 2025 के Royal Rumble में फ्लॉप साबित हो सकते हैं: WWE स्टार ड्रू मैकइंटायर की किस्मत खराब होगी? View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर के लिए 2025 अच्छा नहीं रहा है। उन्हें Raw के Netflix डेब्यू शो में जे उसो के खिलाफ हार मिली। पिछले Raw में सैथ रॉलिंस ने उन्हें हरा दिया। देखा जाए, तो मैकइंटायर को अब तक इस साल जीत नहीं मिली है और उनके पास मोमेंटम की कमी है। यह Royal Rumble मैच में उनकी हार का कारण बन सकता है। मैच में वो उतने आत्मविश्वास के साथ नहीं आ पाएंगे और ऐसे में कोई स्टार उन्हें जल्दी एलिमिनेट करके फैंस को हैरान कर सकता है। वो फ्लॉप साबित हो सकते हैं। 1- 2025 के Royal Rumble में बवाल मचा सकते हैं: रोमन रेंस 5 साल बाद मैच का हिस्सा बनेंगे View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने 2020 में आखिरी बार Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था। अब इतने सालों बाद वो दोबारा मुकाबले में जगह बनाने वाले हैं। इसी वजह से उनपर नज़र है। रोमन का प्रदर्शन रंबल मैचों में शानदार रहा है और वो हमेशा ही अंत तक गए हैं। कुछ ऐसा ही 2025 के Royal Rumble मैच में हो सकता है और वो अपने शानदार प्रदर्शन से बवाल मचा सकते हैं। वो इस मैच को जीतने के लिए प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं।