3 विमेंस सुपरस्टार्स जिन्हें WWE दिग्गज जॉन सीना ने असल जीवन में डेट किया है और 2 जिनके साथ वो ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप में थे

जॉन सीना के कई रिश्ते रहे हैं (Photos: WWE.com)
जॉन सीना के कई रिश्ते रहे हैं (Photos: WWE.com)

Stars John Cena Dated On-Screen & Real Life: WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) ने एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) मैच जीता था। उन्होंने अपने दो दशक लंबे रेसलिंग करियर में सबके साथ अच्छे रिश्ते रखे, लेकिन इसके साथ ही जॉन ने कई विमेंस रेसलर्स को असल जीवन में डेट किया, वहीं ऐसे भी कई नाम थे, जिनके साथ उनके ऑन-स्क्रीन रोमांस से जुड़ी स्टोरी भी चली थी। इस आर्टिकल में हम आपको उन 3 विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें WWE दिग्गज जॉन सीना ने असल जीवन में डेट किया है और 2 जिनके साथ वो ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप में थे।

Ad

#3 डेट किया: निकी बैला के साथ WWE दिग्गज जॉन सीना पांच साल तक रिश्ते में थे

Ad

जॉन सीना के रेसलिंग करियर में उनका और निकी बैला का रिश्ता सबसे ज्यादा चर्चा का विषय था। इन्होंने अपने निजी जीवन को टोटल डीवाज और टोटल बैलाज में दिखाया था। यह दोनों WrestleMania 33 में एक सैगमेंट का हिस्सा थे जहां जॉन ने निकी को शादी के लिए प्रपोज किया था। यह रिश्ता सगाई तक गया था, लेकिन शादी से कुछ समय पहले टूट गया था। निकी ने बाद में आर्टेम चिगविंटसेव से 2022 में शादी कर ली थी। अब वो अलग हो चुके हैं। दूसरी ओर जॉन ने 2020 में शे शारियटज़देह से विवाह कर लिया।

#2 ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप में रहे: एजे ली ने जॉन सीना के साथ WWE में एक प्यारी स्टोरी की थी

Ad

एजे ली इस समय सीएम पंक की पत्नी हैं और WWE में वह शानदार रेसलर के रूप में जानी जाती थीं। उन्होंने जॉन सीना के साथ 2012 में एक लव स्टोरी तब की थी, जब विकी गुरेरो ने यह अफवाह फैलाई थी कि एजे और सीना एक रिश्ते में हैं। इन दोनों को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश होते थे। यह बात और है कि पूर्व WWE सुपरस्टार ने जॉन को धोखा देकर डॉल्फ ज़िगलर के साथ जुड़ने का फैसला कर लिया था। इसके चलते एजे एक हील बन गई थीं। वह इकलौती नहीं हैं जिनके साथ जॉन सीना के रिश्ते थे।

#2 डेट किया: जॉन सीना और विक्टोरिया का निजी रिश्ता WWE के दौरान मात्र एक महीने ही चला था

Ad

विक्टोरिया और जॉन सीना को लेकर 2000 में एक अफवाह आई थी कि यह दोनों एक रिश्ते में हैं। मौजूदा बैकस्टेज प्रोड्यूसर केन डॉन ने बताया था कि विक्टोरिया कभी जॉन की रोड गर्लफ्रेंड थीं। पूर्व WWE विमेंस चैंपियन ने 2012 में F4WOnline के साथ इंटरव्यू में इस बात को सच बताया था। उन्होंने कहा कि ऐसा OVW के दौरान हुआ था और यह महज एक महीने के लिए ही हुआ था। अब जॉन की पूर्व गर्लफ्रेंड जहां WWE रिंग में नजर नहीं आती हैं, तो वहीं जॉन आज भी रेसलिंग करते हैं।

#1 ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप में रहे: WWE में इव टोरेस को जॉन सीना ने डेट किया था

youtube-cover
Ad

2011 से 2012 तक जॉन सीना पर यह मजाक बनता रहा कि वह एक बुरे इंसान है। ऐसा इसलिए हुआ था, क्योंकि इव टोरेस ने उन्हें बैकस्टेज किस किया था। उस समय इव की रोमांटिक स्टोरी जैक रायडर के साथ चल रही थी। दरअसल, जैक पर केन ने हमला किया था, वह गले में पट्टा और व्हीलचेयर पर थे। इव रिंग में थीं और केन ने उनपर भी हमला करने का प्रयास किया था। जॉन ने उन्हें द बिग रेड मॉन्स्टर से बचाने का प्रयास किया था। उसी का शुक्रिया करने के लिए इव बैकस्टेज आईं और अपने ऊपर काबू नहीं रख सकीं। उन्होंने जॉन को बहुत कस के किस कर लिया और यह सब देखकर जैक का रिएक्शन शानदार था। दोनों का ऑन-स्क्रीन रिलेशनशिप शानदार रहा था।

#1 डेट किया: WWE दिग्गज मिकी जेम्स और जॉन सीना एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं

केन डॉन एक समय पर मिकी जेम्स के मंगेतर थे। उन्होंने बताया था कि मिकी और जॉन सीना एक समय पर रिश्ते में थे। 2006 से 2007 तक एक कपल के रूप में रहने वाले इन दो दिग्गजों के बीच रिश्ता तब बिगड गया, जब मिकी के साथ जॉन का रिलेशन खत्म हो गया और जेम्स को रिलीज कर दिया गया। दोनों बतौर कपल उस समय काफी चर्चा का विषय रहे थे। हालांकि, अभी मिकी और जॉन अपने-अपने निजी जीवन में खुश हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications