3 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने खुद से बड़ी उम्र की महिला से शादी की 

WWE, Brock Lesnar, Sable, Cody Rhodes, Brandi Rhodes, Solo Sikoa,
ब्रॉक लैसनर का WWE में आखिरी फिउड कोडी रोड्स के खिलाफ हुआ था (Photo: WWE.com)

Superstars Married Women Older Than Them: WWE सुपरस्टार्स का शेड्यूल काफी व्यस्त होता है इसलिए उन्हें अपने परिवार को पर्याप्त समय दे पाना मुश्किल होता है। कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो WWE में ही अपना जीवनसाथी ढूढ़ लेते हैं जिससे उनके लिए काम आसान हो जाता है। वहीं, कुछ रेसलर्स रेसलिंग इंडस्ट्री के बाहर मौजूद किसी शख्स से शादी करते हैं। बता दें, WWE में मौजूद अधिकतर मेंस सुपरस्टार्स की वाइफ की उम्र उनसे कम है। वहीं, कुछ रेसलर्स ऐसे भी हैं जिनकी पत्नी की उम्र उनसे ज्यादा है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 बड़े WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्होंने खुद से बड़ी उम्र की महिला से शादी की।

Ad

3- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ अपनी पत्नी से उम्र में छोटे हैं

Ad

सोलो सिकोआ मौजूदा समय में WWE के प्रमुख सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं। सोलो SmackDown में नए ब्लडलाइन फैक्शन को भी लीड कर रहे हैं। बता दें, सिकोआ ने एलिमिया विलियम्स नाम की महिला से साल 2023 में शादी की थी और ये दोनों पहली बार कॉलेज में मिले थे। सोलो सिकोआ की वाइफ एलिमिया उनसे उम्र में 1 साल बड़ी हैं।

विलियम्स की जन्म तारीख 22 मार्च 1992 है जबकि सोलो का जन्म 18 मार्च 1993 को हुआ था। सिकोआ और एलिमिया विलियम्स के तीन बच्चे भी हैं। बता दें, सोलो सिकोआ ने Raw के Netflix प्रीमियर पर अपना ट्राइबल चीफ पद गंवा दिया था। अब देखना रोचक होगा कि सोलो वापसी के बाद आगे क्या करने वाले हैं।

2- अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स की वाइफ रेसलर रह चुकी हैं

Ad

कोडी रोड्स की पूर्व रेसलर ब्रांडी रोड्स से शादी हुई है। बता दें, ब्रांडी अपने रेसलिंग करियर के दौरान AEW, TNA, ROH जैसे कई प्रमोशंस में परफॉर्म कर चुकी हैं। अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी मौजूदा समय में 39 साल के हैं और उनकी वाइफ उनसे उम्र में 2 साल बड़ी हैं।

बता दें, अमेरिकन नाईटमेयर और ब्रांडी रोड्स दो बेटियों के माता-पिता है। कोडी रोड्स मौजूदा समय में WWE में केविन ओवेंस के साथ फिउड में व्यस्त हैं। कोडी को Royal Rumble 2025 में केविन के खिलाफ लैडर मैच में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड करनी है और इस मुकाबले के काफी खतरनाक होने की उम्मीद है।

1- WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की वाइफ उनसे उम्र में काफी बड़ी हैं

Ad

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने साल 2004 में सेबल को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद इन दोनों ने 2006 में शादी कर ली थी। बता दें, ब्रॉक और सेबल की उम्र में बहुत बड़ा अंतर हैं। 47 साल के लैसनर से उनकी वाइफ करीब 9 साल बड़ी हैं।

बता दें, सेबल भी WWE में रेसलर के रूप में काम कर चुकी हैं और उन्हें बीस्ट इंकार्नेट से दो बच्चे हैं। फिलहाल ब्रॉक लैसनर ने WWE से दूरी बना रखी है। ब्रॉक के विवादों में फंसने की वजह से उनकी टीवी पर वापसी की तारीख का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications