Tiffany Stratton beats Charlotte Flair: WWE WrestleMania 41 नाईट 1 में टिफनी स्ट्रैटन (Tiffany Stratton) ने विमेंस चैंपियनशिप शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ डिफेंड की। फैंस को जबरदस्त मैच देखने को मिला। दोनों स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता। अंत में टिफनी ने फ्लेयर को हराकर टाइटल रिटेन कर लिया। टिफनी की ये जीत बहुत शानदार रही। उन्होंने दिग्गज को हराया है। उनका मेनिया में ये पहला मैच भी था। इस जीत को वो हमेशा याद रखेंगी।
शार्लेट फ्लेयर ने इस साल का विमेंस रॉयल रंबल मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने अपने मेनिया प्रतिद्वंंदी के रूप में टिफनी स्ट्रैटन को चुना। दोनों की राइवलरी शानदार रही। इनके बीच SmackDown में जबरदस्त प्रोमो सैगमेंट भी हुआ था। वहां पर दोनों काफी पर्सनल हो गए थे। सभी इनके बीच ड्रीम मैच देखने के लिए काफी उत्साहित हो गए थे। फ्लेयर ने अपनी जीत का खूब दावा किया था।
खैर दोनों स्टार्स ने फैंस को तगड़ा मैच दिया। दोनों ने अपने खतरनाक मूव्स का प्रयोग भी किया। टिफनी और फ्लेयर ने एक-दूसरे के घुटने को भी निशाना बनाया। अंत में बाजी टिफनी ने मारी। उन्होंने शानदार अंदाज में अपना फिनिशिंग मूव लगाकर फ्लेयर को पिन किया और जीत हासिल की। उनकी जीत देखकर फैंस भी काफी खुश हुए। सभी ने उनकी खूब तारीफ की। फ्लेयर का 15वीं बार विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया है।
WWE में टिफनी स्ट्रैटन का टाइटल रन लंबा चल सकता है
बहुत कम लोगों ने सोचा होगा कि टिफनी स्ट्रैटन को शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ जीत मिल जाएगी। हालांकि, टिफनी का प्रदर्शन बहुत बेहतर रहा था। अब ऐसा लगता है कि उनका टाइटल रन लंबा चलने वाला है। कंपनी द्वारा उनके ऊपर लंबे समय तक भरोसा जताया जा सकता है। टिफनी को नए प्रतिद्वंदी की जरूरत भी पड़ेगी। WWE SmackDown के आगामी एपिसोड में इस चीज का पता चल जाएगा। फ्लेयर के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी। देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा। हो सकता है कि वो दोबारा टिफनी के खिलाफ जाएं। ऐसा हुआ तो फिर इनकी कहानी और रोमांचक हो जाएगी। WWE ने जरूर बड़ा प्लान बनाया होगा।