SmackDown: WWE ने पिछले दो साल में कई बड़े सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज किया। अब ऐसा लग रहा है कि कुछ सुपरस्टार्स की वापसी होगी। कैरियन क्रॉस को भी पिछले साल रिलीज कर दिया गया था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उनकी वापसी हो गई। ब्रे वायट भी अब दोबारा WWE में नजर आ सकते हैं। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार हिट रो के सदस्य टॉप डोला (Top Dolla) और अशांटे एडोनिस (Ashante Adonis) की वापसी भी इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में हो सकती है। ऐसा होगा तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। WWE में सुपरस्टार्स की वापसी पर बड़ी खबर सामने आईPWInsider की रिपोर्ट के अनुसार हिट रो के पूर्व सदस्य इस हफ्ते अपने फैंस को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बड़ा तोहफा दे सकते हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इन दोनों के अलावा अन्य सुपरस्टार्स भी अब कंपनी में नजर आ सकते हैं। बी-फैब का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।SEScoops@sescoopsTop Dolla Believes He’ll Return To WWE At Some Point sescoops.com/2022/01/top-do…32Top Dolla Believes He’ll Return To WWE At Some Point sescoops.com/2022/01/top-do…पिछले साल बजट में कमी के कारण कई सुपरस्टार्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हिट रो के पूरे फैक्शन को रिलीज किया गया था। कीथ ली और स्कॉट को भी निकाला गया था लेकिन ये दोनों अभी WWE में नजर नहीं आएंगे। दोनों इस समय AEW में काम कर रहे हैं। विंस मैकमैहन ने WWE को अलविदा कह दिया है और ट्रिपल एच के पास अब पूरी जिम्मेदारी है। NXT में मौजूद सभी सुपरस्टार्स ने ट्रिपल एच के अंडर में काम किया है। मेन रोस्टर में भी कुछ सुपरस्टार्स हैं जिन्हें ट्रिपल एच ने बहुत सपोर्ट किया। जिन सुपरस्टार्स को रिलीज किया गया उनके साथ भी ट्रिपल एच के हमेशा अच्छे संबंध रहे। इस लिहाज से देखा जाए तो धीरे-धीरे अब कुछ सुपरस्टार्स की एंट्री WWE रिंग में हो सकती है। WWE को इन चीजों से आगे आने वाले समय में बहुत फायदा होगा। बिजनेस के लिहाज से भी देखा जाए तो WWE को नुकसान नहीं होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।