Triple H Made Special Announcement: भारतीय WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। 1 अप्रैल, 2025 से Netflix भारत के लिए नया एक्सक्लूसिव होम बन जाएगा। WWE की लंबी डील के हिस्से के रूप में भारतीय फैंस अब Raw, SmackDown और NXT के वीकली शो Netflix पर स्ट्रीम कर पाएंगे। इसके अलावा प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए भी दर्शकों को Netflix पर ही जाना पड़ेगा। कंपनी ने ये खुशियों की सौगात इस बार दी है।इस अवसर को खास बनाने के लिए ट्रिपल एच ने खुद घोषणा की है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए भारतीय फैंस का Netflix युग में स्वागत किया। वैसे Netflix की वजह से काफी फायदा WWE को मिल रहा है। 6 जनवरी, 2025 को Raw Netflix डेब्यू शो भी हुआ था। वहां पर फैंस को कई चीजें देखने को मिली थी। WWE ने इसके बाद चीजों में काफी बदलाव भी किया। पहले ही एपिसोड में कंपनी ने बड़े मैच रखकर फैंस को खुश किया। रोमन रेंस, द रॉक और सीएम पंक जैसे दिग्गजों ने आकर अपना जलवा दिखाया। View this post on Instagram Instagram PostWWE के शो भारत में किस चैनल पर आते हैं?1 अप्रैल, 2025 से Netflix एरा की शुरुआत होगी लेकिन अभी तक भारतीय फैंस ने इतने सालों से WWE के सभी इवेंट्स का मजा सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लिया है। अब WWE और सोनी की डील भी खत्म हो जाएगी। सोनी पर हमेशा Raw, SmackDown, NXT और प्रीमियम लाइव इवेंट का प्रसारण किया जाता है। बड़ी बात ये है कि हिंदी, इंग्लिश और तमिल-तेलुगु में भी फैंस शो को देखते हैं।WWE इस समय WrestleMania 41 की तैयारियों में जुटा हुआ है। शो को लेकर कुछ बड़े ऐलान कर दिए गए हैं। आने वाले कुछ हफ्तो में और भी मुकाबले जोड़े जाएंगे। फैंस की नज़रें टॉप स्टार्स के ऊपर टिकी हैं। हाल ही में जॉन सीना ने हील टर्न लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। मेगा इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को उनके खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। रोमन रेंस की वापसी भी बहुत जल्द कंपनी में होने वाली है। उनका मैच किसके साथ होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से उनकी धमाकेदार टक्कर हो सकती है।