"उम्मीद है कि कुछ सीरियस नहीं हो"- WWE SummerSlam में घायल दिखे ब्लडलाइन के खतरनाक सदस्य पर ट्रिपल एच ने दिया अपडेट

Ujjaval
WWE SummerSlam के बाद फेमस स्टार पर अपडेट (Photo: WWE.com)
WWE SummerSlam के बाद फेमस स्टार पर अपडेट (Photo: WWE.com)

Triple H Gives Update on Jacob Fatu: WWE SummerSlam 2024 के मेन इवेंट में ब्लडलाइन रूल्स मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में सोलो सिकोआ का कोडी रोड्स के खिलाफ साथ देने के लिए जेकब फाटू (Jacob Fatu) आए थे। उन्होंने एक मौके पर अनाउंसर्स टेबल पर रोड्स को स्प्लैश दिया था। इसके बाद वो सही तरह से खड़े नहीं हो पा रहे थे और काफी दर्द में नज़र आ रहे थे। अब ट्रिपल एच (Triple H) ने इसी चीज़ पर चुप्पी तोड़ी है।

Ad

WWE SummerSlam 2024 के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रिपल एच ने जेकब फाटू को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि फाटू दर्द में थे और वो थोड़े चोटिल हुए हैं। द गेम ने यह भी बताया कि लोगन पॉल भी दर्द में थे। ट्रिपल एच ने उम्मीद जताई कि दोनों की स्थिति ज्यादा सीरियस नहीं हो। उन्होंने कहा,

"बदकिस्मती से जेकब फाटू आखिरी मैच में थोड़े चोटिल हो गए। लोगन पॉल थोड़े दर्द में हैं और जेकब के साथ भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। मैं थोड़ी देर बाद यह देखूंगा कि चीज़ें किस ओर जाती हैं। उम्मीद है कि कुछ सीरियस नहीं होगा लेकिन उन्हें (जेकब फाटू) पैर थोड़ा परेशान कर रहा था। इस वजह से देखना होगा कि वो किस स्थिति में हैं।"

आप नीचे प्रेस कॉन्फ्रेंस देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2024 के मेन इवेंट में मचा जबरदस्त बवाल

SummerSlam 2024 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ का अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए ब्लडलाइन रूल्स मैच देखने को मला। रोड्स और सिकोआ ने शानदार काम किया। बाद में टोंगा ब्रदर्स ने आकर रोड्स पर हमला किया। इसी बीच केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन ने वापसी करके टोंगा ब्रदर्स को संभाला।

बाद में जब रोड्स का पलड़ा भारी लग रहा था, तब जेकब फाटू ने आकर सोलो सिकोआ को बढ़त दिलाई। जेकब पैर में दर्द के कारण आगे मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए। अंत में रोमन रेंस ने वापसी करके सोलो पर सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया। इसी का फायदा रोड्स को मिला और उन्होंने पिन करते हुए जीत दर्ज की। इसी के साथ वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने रहे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications