WWE में Roman Reigns से हार के बाद Solo Sikoa और उनकी ब्लडलाइन को झटका, Triple H उठाएंगे बड़ा कदम?

WWE
Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में हुआ था बड़ा मुकाबला (Photo: WWE.com)

Triple H Planning Change Name Of Bloodline: WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद सिकोआ ने ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला गंवा दी है। ट्रिपल एच अब नई ब्लडलाइन में एक बड़ा बदलाव करने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इससे आगे जाकर कहीं ना कहीं चीजें काफी बदल सकती हैं। रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Ad

Backstage Pass के WrestleVotes Radio पर जॉयवोट्स और टीसी ने नई ब्लडलाइन और सोलो सिकोआ के बारे में एक खास नोट पेश किया। बताया गया कि ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार के बाद नई ब्लडलाइन की स्थिति आगे क्या होगी। ऐसा लगता है कि अब वो इस नाम का प्रयोग नहीं करेंगे। जॉयवोट्स ने कहा कि WWE के सूत्रों ने उन्हें बताया कि सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन के नाम को बदलने की योजना ट्रिपल एच बना रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आगे जाकर सिकोआ, जेकब फाटू, टामा टोंगा, टांगा लोआ के ग्रुप को ब्लडलाइन के रूप में रेफर नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि बहुत जल्द सोलो और उनके फैक्शन को बड़ा झटका लगने वाला है।

Ad

WWE SmackDown में पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ ने कोई बयान नहीं दिया

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने एंट्री की थी। उन्हें फैंस ने इतना बू किया कि वो कुछ बोल ही नहीं पाए। आलम ये रहा कि बिना कुछ कहे वो फैंस के बीच से बैकस्टेज चले गए। ये थोड़ा चौंकाने वाली बात नज़र आई। सिकोआ की इस तरह की प्रतिक्रिया की शायद ही किसी ने उम्मीद की थी। जेकब फाटू ने उसके बाद अपनी बात रखकर मामने को संभालने का प्रयास किया। अब देखना होगा कि आगामी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्हें लेकर क्या अपडेट सामने आता है।

Royal Rumble 2025 का आयोजन 1 फरवरी को होने वाला है। मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा इस बार रोमन रेंस भी हैं। पॉल हेमन ने उनकी एंट्री का ऐलान किया था। उम्मीद के मुताबिक सोलो सिकोआ भी मैच में एंट्री करेंगे। ऐसा हुआ तो फिर रेंस और उनका एक बार फिर आमना-सामना हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications