Triple H on Roman Reigns Becoming Top Guy: WWE में ट्रिपल एच (Triple H) के कंट्रोल में आने के बाद काफी सारे बदलाव देखने को मिले हैं। बुकिंग से लेकर इवेंट के आयोजन तक, चीजें बदलती हुई दिखाई दी हैं। अब द गेम ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने काफी पहले ही रोमन रेंस (Roman Reigns) के WWE का सबसे बड़े सुपरस्टार बनने के बारे में सोच लिया था।
पिछले एक दशक में रोमन रेंस ने खुद को टॉप स्टार के रूप में साबित किया है। वो पहले डेवलपमेंटल ब्रांड में Leakee के रूप में काम करते थे। बाद में वो मेन रोस्टर पर आए और काफी तेजी से सफल हो गए। ट्रिपल एच ने कहा कि उन्होंने सालों पहले ही अनुमान लगा लिया था कि रोमन रेंस WWE में बहुत सफल रहेंगे।
Vanity Fair को ट्रिपल एच ने हाल ही में इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने बताया कि उन्होंने और डस्टी रोड्स ने मिलकर एक बार रोमन रेंस की इस इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की क्षमता के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि वो रोमन रेंस जैसे स्टार को कंपनी का सबसे बड़ा स्टार बनते हुए देखना चाहते थे, क्योंकि उनके पास कुछ खास चीजें थी। वो अब यही चीजें नए एथलीट्स में ढूंढते हैं। उन्होंने कहा,
“यह सिर्फ लुक के बारे में नहीं है। यह एक अलग फैक्टर है। जब मैं ट्रायआउट लेता हूं, तो कई बार मुझसे इस बारे में पूछा जाता है। हम क्या देख रहे हैं?"
WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस का बड़ा मैच होगा
रोमन रेंस ने अब तक अपने करियर में 9 बार WrestleMania मेन इवेंट किया है और वो 10वीं बार भी ऐसा करने जा रहे हैं। रोमन रेंस WrestleMania 41 में सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ने वाले हैं। यह ट्रिपल थ्रेट मैच धमाकेदार रह सकता है। रोमन मौजूदा समय में बेबीफेस हैं और फैंस उन्हें पसंद करते हैं। इसी वजह से मुकाबले में उनकी जीत की पूरी-पूरी संभावना है। रोमन ने पिछले एक दशक में ज्यादातर WrestleMania मेन इवेंट किए हैं और इससे साबित होता है कि उन्हें किस लेवल की सफलता WWE में मिली है।