Betrayals Done This Month & Other Can Happen Soon: WWE में सुपरस्टार्स के कैरेक्टर चेंज होते रहते हैं। लगातार काफी समय से काम करने वाले स्टार्स के बीच समय के साथ अनबन आ जाती है और इसी वजह से कुछ धोखे देखने को मिलते हैं। WWE फैंस को सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का रोमन रेंस (Roman Reigns) और डीन एम्ब्रोज़ को धोखा देना जरूर याद होगा। ऐसे कई सारे पल आए हैं। 2024 में भी कुछ स्टार्स को धोखे खाने पड़े हैं। अगस्त को शुरू हुए अभी सिर्फ एक हफ्ते से ज्यादा ही हुआ है और दो बड़े धोखे देखने को मिल गए हैं। आने वाले समय में भी यह चीज़ जारी रह सकती है। इस आर्टिकल में हम 2 बड़े धोखे के बारे में बात करेंगे, इस महीने अभी तक WWE में देखने को मिले हैं और 2 जो आने वाले समय में हो सकते हैं। 2- इस महीने धोखा मिला: WWE NXT में वेस ली ने MSK को दिया धोखा View this post on Instagram Instagram Postवेस ली को NXT के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में गिना जाता था। कुछ हफ्तों पहले उनका अपने पूर्व साथियों MSK के साथ रीयूनियन हुआ था। यह TNA के साथ WWE की पार्टनरशिप के कारण संभव हो पाया, क्योंकि MSK टोटल नॉनस्टॉप एक्शन रेसलिंग के लिए काम करते हैं। वेस ली ने MSK के साथ रीयूनियन के बाद NXT टैग टीम चैंपियनशिप को टारगेट किया। NXT के Great American Bash की नाईट 2 में टैग टीम टाइटल मैच हुआ। इसमें वेस ली और MSK के ज़ैकरी वेंटज़ की हार हुई। इसी वजह से वेस का गुस्सा फूटा और उन्होंने MSK को धोखा दे दिया। यह देखकर हर कोई हैरान रह गया। 2- धोखा देखने को मिल सकता है: ऑस्टिन थ्योरी WWE SmackDown में ग्रेसन वॉलर के खिलाफ हो सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी इस साल ज्यादा समय साथ काम करते हुए नज़र आए। फैंस को उनका टैग टीम के रूप में वर्क पसंद आया और वो WrestleMania XL में WWE टैग टीम चैंपियन भी बने। बाद में वो अपनी चैंपियनशिप DIY के खिलाफ हार भी गए। इसी बीच ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी के बीच तालमेल की कमी और थोड़ी अनबन देखने को मिली है। वॉलर हर चीज़ का श्रेय खुद ले रहे हैं और थ्योरी को मुश्किलों में आगे कर रहे हैं। इसी वजह से थ्योरी आखिर ग्रेसन को धोखा देकर उनसे अलग हो सकते हैं। 1- इस महीने धोखा मिला: फिन बैलर और WWE स्टार डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दिया धोखा View this post on Instagram Instagram Postजजमेंट डे फैक्शन के लिए यह महीना बिल्कुल अच्छा नहीं रहा। यह ग्रुप दो हिस्सों में हो चुका है। इसके साथ ही जजमेंट डे फैक्शन में कुछ बदलाव भी हुए हैं। यह चीज़ SummerSlam 2024 से शुरू हुई। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रिया रिप्ली को धोखा दिया और लिव मॉर्गन की विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप रिटेन रखने में मदद की। दूसरी ओर फिन बैलर ने डेमियन प्रीस्ट को धोखा दिया और इसी चीज़ का फायदा उठाकर गुंथर ने उन्हें हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत ली। फिन और डॉमिनिक ने मिलकर रिया और डेमियन को फैक्शन से बाहर कर दिया। नए जजमेंट डे में अब बैलर, डॉमिनिक, कार्लिटो, जेडी मैकडॉना और लिव मॉर्गन हैं। 1- धोखा देखने को मिल सकता है: WWE स्टार ज़ेवियर वुड्स ले सकते हैं हील टर्न न्यू डे काफी सालों से साथ है और उनके बीच कभी अनबन नहीं आई है। बिग ई एक्शन से दो साल से दूर हैं लेकिन फिर भी ज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन ने अभी तक तालमेल बनाए रखा था। हालांकि, कैरियन क्रॉस के साथ स्टोरीलाइन ने वुड्स के दिमाग में किंग्सटन के लिए थोड़ी नफरत भर दी है। यह चीज़ Raw के हालिया एपिसोड में देखने को मिली। वुड्स यहां कोफी के उनसे बिना पूछे ओडिसे जोन्स की मदद लेने से उतने खुश नहीं दिख रहे थे। वुड्स आने वाले समय में किंग्सटन से परेशान होकर उन्हें धोखा दे सकते हैं। फैंस दोनों स्टार्स को अब सालों बाद अलग होकर काम करते हुए देखना चाहेंगे।