Current Champions Whose Wife is Wrestler or Got Retired: WWE में हर एक सुपरस्टार अच्छा प्रदर्शन करते हुए बड़ा नाम बनाना चाहता है। ज्यादातर रेसलर्स को WWE में रहते हुए ही अपने जीवन साथी मिल जाते हैं। यह चीज़ कई सारे स्टार्स के लिए कही जा सकती है। इस समय WWE में कई सुपरस्टार्स हैं, जिनकी पत्नी भी रेसलर है।इसी बीच कुछ मौजूदा चैंपियन की पत्नी भी रेसलिंग करती हैं, वहीं एक चैंपियन ऐसे हैं, जिनकी पत्नी रेसलिंग से संन्यास ले चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिनकी पत्नी भी रेसलर हैं और 1 जिनकी जीवन साथी रिटायर हो गईं।2- पत्नी रेसलर है: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स की पत्नी ब्रैंडी रोड्स रेसलर हैं View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है और वो बतौर चैंपियन काफी ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं। रोड्स की पत्नी ब्रैंडी के बारे में काफी फैंस को जरूर पता होगा। उन्होंने AEW में ज्यादातर समय साथ ही काम किया। रोड्स ने रिंग अनाउंसर के रूप में बिजनेस में कदम रखा था लेकिन फिर उन्होंने रेसलिंग करना शुरू कर दिया।ब्रैंडी रोड्स ने कभी भी फुल टाइम रेसलिंग नहीं की है लेकिन वो पिछले कुछ सालों में कई बड़े मैचों का हिस्सा रही हैं। ब्रैंडी WWE टीवी पर पिछले दो सालों में चुनिंदा मौकों पर नज़र आ चुकी हैं लेकिन वो कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं। संभव है कि आने वाले समय में उनकी रिंग में दोबारा वापसी देखने को मिले।1- पत्नी रिटायर हो गईं: WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर की पत्नी रिटायर हो गई हैं View this post on Instagram Instagram Postगुंथर मौजूदा समय में Raw के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं क्योंकि उनके पास ब्रांड का टॉप प्राइज है। वो SummerSlam 2024 में डेमियन प्रीस्ट को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। फैंस उनके रन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। गुंथर अपने निजी जीवन को रेसलिंग से पूरी तरह अलग रखते हैं। कई लोगों को पता नहीं होगा कि गुंथर ने साथी WWE स्टार से ही शादी की है।रिंग जनरल ने कुछ सालों पहले NXT UK सुपरस्टार जिनी को डेट करना शुरू किया था और इसके बाद से दोनों साथ हैं। उन्होंने 2023 में जिनी ने शादी कर ली थी। आपको बता दें कि जिनी प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायर हो गई हैं। उन्होंने 2021 में अपना आखिरी मैच लड़ा था और फिर अचानक एक्शन से दूर हो गईं। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर बताया था कि गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण अब वो दोबारा रिंग में वापसी नहीं कर सकती हैं। हालांकि, उनके पति गुंथर रेसलिंग में बवाल मचा रहे हैं।1- पत्नी रेसलर है: एंड्राडे की पत्नी पूर्व WWE विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर हैं View this post on Instagram Instagram Postएंड्राडे मौजूदा समय में WWE SmackDown में काम कर रहे हैं और वो Speed चैंपियन भी हैं। शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे की जोड़ी के बारे में फैंस को जरूर पता होगा। दोनों ने कुछ सालों पहले डेट करना शुरू किया था और इसके बाद से ही वो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए। उन्होंने 2022 में शार्लेट से शादी की थी और इसके बाद से दोनों साथ हैं।शार्लेट फ्लेयर को WWE इतिहास की सबसे सफल विमेंस स्टार कहना गलत नहीं होगा। वो अपनी शानदार रेसलिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं। इस समय फ्लेयर चोटिल होने के कारण एक्शन से दूर हैं लेकिन हर कोई जल्द ही उनकी रिंग में वापसी की उम्मीद लगा रहा है। रिंग में कभी एंड्राडे और शार्लेट ने साथ काम नहीं किया लेकिन आने वाले समय में दोनों रिंग में बवाल मचा सकते हैं।