Current Champions Less 25 Age: WWE का मौजूदा रोस्टर काफी जबरदस्त है। अभी हर उम्र के स्टार्स रोस्टर्स का हिस्सा हैं। इस समय चैंपियनशिप होल्ड करने वाले रेसलर्स की उम्र भी अलग है। फिन बैलर (Finn Balor) और एलए नाइट (LA Knight), जिनकी उम्र 40 साल से ज्यादा है, वो चैंपियन हैं। इसी बीच WWE में कुछ बहुत कम उम्र के भी चैंपियन हैं। इस आर्टिकल में हम 2 मौजूदा चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिनकी उम्र 25 साल से कम है और 2 जो टाइटल जीतकर इतिहास रच सकते हैं।2- मौजूदा चैंपियन हैं: 25 साल की WWE NXT स्टार केलानी जॉर्डन अभी टाइटल होल्ड कर रही हैं View this post on Instagram Instagram Postकेलानी जॉर्डन ने जून 2023 में अपना NXT डेब्यू किया था और इसके बाद से वो बेहतर होती गई हैं। केलानी ने पिछले एक साल में मैनेजमेंट का भरोसा जीता है और इसी वजह से NXT Battleground में उन्होंने इतिहास रचते हुए विमेंस नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियनशिप जीती।वो NXT की पहली विमेंस नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन हैं और अभी टाइटल होल्ड कर रही हैं। केलानी सिर्फ 25 साल की हैं और अभी से उनका सफलता हासिल करना शानदार चीज़ है। जॉर्डन इसी तरह से आगे भी काम करती हैं, तो उन्हें मेन रोस्टर पर बड़ा पुश मिल सकता है।2- चैंपियन बन सकते हैं: 20 साल के WWE स्टार जे'वॉन एवंस आते ही फैन फेवरेट बन गए View this post on Instagram Instagram Postजे'वॉन एवंस ने 14 साल की उम्र में प्रोफेशनल रेसलिंग में डेब्यू कर लिया था और वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर कई सालों तक रहे। इसी बीच वो बहुत ज्यादा सफल रहे और उनकी रेसलिंग स्किल्स बेहतर हो गई। WWE के साथ एवंस ने नवंबर 2023 में कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।उन्हें डेब्यू किए एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और वो फैन फेवरेट बन गए हैं। वो काफी अच्छे रेसलर हैं और माइक पर भी तगड़े हैं। यही कारण है कि उन्हें जल्द ही रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गज से लड़ने का मौका मिलने वाला है। इससे साबित होता है कि WWE को उनपर काफी भरोसा है। अभी वो सिर्फ 20 साल के हैं और आने वाले समय में वो चैंपियन बनते हैं, तो शायद किसी को हैरान नहीं होनी चाहिए।1- मौजूदा चैंपियन हैं: WWE NXT विमेंस चैंपियन रॉक्सेन परेज़ सिर्फ 22 साल की हैं View this post on Instagram Instagram Postरॉक्सेन परेज़ के बारे में सभी जानते होंगे। उन्होंने अपने WWE डेब्यू के बाद से ही लगातार रेसलिंग स्किल्स द्वारा फैंस का दिल जीता और अभी वो विमेंस डिवीजन के टॉप पर हैं। कई फैंस यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि परेज़ ने 16 साल की उम्र में रेसलिंग करना शुरू कर दिया था।WWE में आने से पहले इंडिपेंडेंट सर्किट पर वो काफी सफल रहीं। NXT में कदम रखते ही परेज़ लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। अभी वो 22 साल की हैं और NXT विमेंस चैंपियनशिप होल्ड कर रही हैं। इसके पहले भी वो एक बार यह टाइटल जीत चुकी हैं और उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती हुई है।1- चैंपियन बन सकती हैं: WWE स्टार थिया हैल अभी 21 साल की है View this post on Instagram Instagram Postथिया हैल इस समय NXT रोस्टर का हिस्सा हैं और उनका डेब्यू मार्च 2022 में हुआ था। थिया ने 19 साल की उम्र में NXT में कदम रख लिया था और इसके बाद से उन्होंने अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार ही दिखाया है। हैल ने अपने ढाई साल के NXT रन के दौरान कुछ मौकों पर NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया है।थिया को भले ही जीत नहीं मिली लेकिन उन्होंने साबित किया है कि वो टॉप पर आने की हकदार हैं। चेस यू की यह सदस्य लगातार टीवी पर नज़र आती हैं और वो रोस्टर का अहम हिस्सा हैं। इससे एक चीज़ क्लियर है कि वो आगे जाकर चैंपियन जरूर बन सकती हैं। वो अभी सिर्फ 21 साल की हैं और उनके पास बहुत समय है।