2 दिग्गज जिन्होंने WWE में अभी तक Roman Reigns को धोखा नहीं दिया है

WWE
WWE में रोमन रेंस का करियर अभी तक शानदार रहा है (Photo: WWE.com)

Legends Not Betrayed Roman Reigns In WWE: WWE में रोमन रेंस करीब एक दशक से काम कर रहे हैं। पिछले चार साल तो उनके लिए बहुत जबरदस्त रहे हैं। रोमन ने अपने करियर में अभी तक कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई सुपरस्टार्स के साथ उन्होंने काम किया। साल 2020 में हील टर्न लेने के बाद तो वो WWE यूनिवर्स के बीच छाए रहे। रोमन और पॉल हेमन ने मिलकर द ब्लडलाइन फैक्शन का निर्माण किया। आज इस फैक्शन की चारों तरफ वाहवाही हो रही है।

Ad

रोमन रेंस अभी तक कंपनी में कई मजेदार स्टोरीलाइन का हिस्सा रह चुके हैं। कई बार उनके साथियों द्वारा उन्हें धोखा मिल चुका है। सैथ रॉलिंस, जिमी उसो, जे उसो, सोलो सिकोआ, पॉल हेमन और सैमी ज़ेन ने कभी ना कभी उनके साथ विश्वासघात किया है। इन सभी के साथ वो काम कर चुके हैं। इस आर्टिकल में हम उन दो दिग्गजों की बात करेंगे जिन्होंने WWE में अभी तक रोमन रेंस को कभी धोखा नहीं दिया।

#2 WWE दिग्गज द रॉक ने अभी तक रोमन रेंस का साथ दिया है

youtube-cover
Ad

द रॉक और रोमन रेंस ने इस साल WrestleMania XL में साथ मिलकर काम किया। दोनों की जोड़ी को सभी ने खूब पसंद किया। रॉक ने आजतक कभी रेंस को धोखा देने का प्रयास नहीं किया। हमेशा उन्होंने रोमन का साथ ही दिया है। Royal Rumble 2015 के विजेता रेंस थे और इसमें रॉक का बहुत बड़ा योगदान रहा था।

रोड टू WrestleMania XL के दौरान द रॉक ने रोमन रेंस को अपने ट्राइबल चीफ के रूप में भी स्वीकार किया था। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया। हालांकि, बीच-बीच में कई बार लगा कि रोमन को द ग्रेट वन द्वारा धोखा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वैसे फ्यूचर में कुछ भी हो सकता है। फैंस दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक रेंस के लिए रॉक हमेशा लॉयल रहे हैं।

#1 डीन एंब्रोज ने कभी भी WWE में रोमन रेंस को धोखा देने की नहीं सोची

Ad

डीन एंब्रोज़ मौजूदा समय में जॉन मोक्सली नाम से AEW में काम कर रहे हैं लेकिन साल 2019 तक उन्होंने WWE में भी बहुत नाम कमाया। डीन और रोमन रेंस ने साथ में बहुत काम किया है। दोनों ने मेन रोस्टर में शील्ड ग्रुप के साथ डेब्यू किया। इन दोनों के अलावा फैक्शन में सैथ रॉलिंस भी थे। रॉलिंस के धोखे के कारण साल 2014 में ये ग्रुप अलग हुआ।

खैर रोमन रेंस और डीन एंब्रोज़ की WWE में राइवलरी भी रही। दोनों ने साथ में तगड़े मुकाबले फैंस को दिए। रेंस को डीन ने कभी भी धोखा नहीं दिया। ना ही उनके ऊपर कभी पीछे से वार किया।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications