Match Can Happen or May Not Bad Blood 2024: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट बैड ब्लड (Bad Blood 2024) है। इस इवेंट के लिए अभी तक 3 बड़े मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। कंपनी अपने इस शो को खास बनाना चाहेगी और इसी वजह से आने वाले समय में कई अन्य बड़े मैचों की घोषणा हो सकती है। फैंस अलग-अलग मैचों की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। इसमें से कुछ शायद अगले इवेंट में होंगे और कुछ नहीं। इस आर्टिकल में हम 2 बड़े मैच के बारे में बात करेंगे, जो Bad Blood 2024 में हो सकते हैं और 2 जो शायद नहीं होंगे। 2- मैच WWE Bad Blood 2024 में हो सकता है: नाया जैक्स vs बेली के बीच दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई है View this post on Instagram Instagram Post नाया जैक्स और बेली के बीच SummerSlam 2024 में मैच देखने को मिला था। इस मुकाबले में बेली को बड़ी हार का सामना करना पड़ा और आखिर नाया जैक्स WWE विमेंस चैंपियन बन गईं। इसके बाद बेली कुछ हफ्तों तक नज़र नहीं आईं लेकिन Bash in Berlin के पहले उनका रिटर्न देखने को मिल गया। बेली ने आखिरी SmackDown के एपिसोड में टिफनी स्ट्रैटन को हरा दिया। अब उनके पास मोमेंटम है और वो नाया जैक्स को रीमैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं। नाया और बेली का आखिरी मैच बेहतरीन था और इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए WWE द्वारा उनके बीच Bash in Berlin के लिए मैच बुक किया जा सकता है। 2- मैच जो शायद नहीं होंगे: ब्रॉन ब्रेकर और जे उसो का WWE आईसी टाइटल मुकाबला संभावित तौर पर नहीं होगा View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर के पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है। उनके टाइटल का नंबर 1 कंटेंडर पाने के लिए एक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। इसमें जे उसो ने जीत दर्ज की और अब फैंस उनका ब्रेकर के खिलाफ मैच देखने के लिए उत्साहित नज़र आ रहे हैं। हालांकि, इन दोनों का मैच शायद Bad Blood में नहीं होगा। थोड़े समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें बताया गया कि WWE ने Bad Blood 2024 नहीं, बल्कि किसी Raw के लिए ब्रॉन और जे के बीच आईसी टाइटल मैच का प्लान बनाया है। ऐसे में फैंस को अगले प्रीमियम लाइव इवेंट में यह मैच शायद ही देखने को मिलेगा। 1- मैच WWE Bad Blood 2024 में हो सकता है: गुंथर और सैमी ज़ेन की हो सकती है भिड़ंत View this post on Instagram Instagram Postगुंथर और सैमी ज़ेन के बीच इस समय Raw में दुश्मनी देखने को मिल रही है। गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सैमी के खिलाफ दांव पर लगाने को तैयार नहीं हैं। सैमी ने दो बार गुंथर को चैलेंज दे दिया है लेकिन उन्होंने एक भी बार इसे नहीं स्वीकारा, जो एक अजीब बात है। आने वाले समय में भी सैमी इसी तरह से गुंथर को उकसाते हुए वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच की मांग कर सकते हैं। गुंथर इसी बीच गुस्से में आकर चुनौती को स्वीकार कर सकते हैं। फैंस इन दोनों ही स्टार्स के बीच Bad Blood में मैच जरूर देखना चाहेंगे। 1- मैच जो शायद नहीं होंगे: WWE Bad Blood में रोमन रेंस vs सोलो सिकोआ के चांस कम हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच दुश्मनी काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। रोमन वापसी के बाद से अपना असली ट्राइबल चीफ का पद वापस लाने की कोशिश में थे लेकिन 16 अगस्त 2024 को SmackDown में ब्लडलाइन द्वारा हमले के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए। अब लग रहा है कि रोमन की जल्द वापसी हो सकती है। ऐसा होता है, तो फैंस उनका नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ के खिलाफ Bad Blood में मैच देखना चाहेंगे। कई फैंस इस मुकाबले की उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं। हालांकि, WWE ने शायद अभी इस मैच का प्लान नहीं बनाया है। यह मुकाबला संभावित तौर पर सऊदी अरब के अगले शो में हो सकता है।