Roman Reigns के परिवार के 2 सदस्य जो WWE WrestleMania 41 में डेब्यू कर सकते हैं और 1 जिनका रिटर्न हो सकता है

WrestleMania 41 में रोमन रेंस के यह परिवार वाले दिख सकते हैं (Photos: WWE.com)
WrestleMania 41 में रोमन रेंस के यह परिवार वाले दिख सकते हैं (Photos: WWE.com)

Roman Reigns Family Members: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में एक ट्रिपल थ्रेट मैच का हिस्सा होंगे। वहीं उनकी द ब्लडलाइन का हिस्सा रहे जे उसो भी इसी प्रीमियम लाइव इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को उनके टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे। ऐसे में जब रोमन और उनके परिवार के मेंबर शोज ऑफ शोज में अलग-अलग मुकाबले का हिस्सा हैं, तो यह संभव है कि उनके खानदान या परिवार के लोग भी साल के सबसे बड़े शो में दिखाई दे जाएं। उसको ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं कि कौन हैं रोमन रेंस के परिवार के दो सदस्य जो WWE WrestleMania 41 में डेब्यू कर सकते हैं और एक जिनका रिटर्न हो सकता है।

Ad

#2 डेब्यू कर सकते हैं: लांस अनो'आई WWE WrestleMania 41 में नजर आ सकते हैं

Ad

लांस अनो'आई ने 2024 में WWE के साथ साइन किया था, लेकिन अब तक उन्हें कंपनी में टीवी पर नहीं देखा गया है। एक समय पर Fighftful Select ने यह जानकारी दी थी कि वह चोटिल हैं, और इसलिए WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। लांस एक समय पर इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करते थे। अब वह अगर चोट से उबर चुके हों, और रिंग में नजर आने के लिए तैयार हों, तो ट्रिपल एच और उनकी क्रिएटिव टीम उन्हें WrestleMania 41 के जरिए फैंस के सामने ला सकती है।

#1 डेब्यू कर सकते हैं: हिकुलियो WWE WrestleMania 41 में दिख सकते हैं

Ad

टामा टोंगा और टांगा लोआ असल में रोमन रेंस के परिवार का हिस्सा है। यह रिलेशन उनके पिता हाकू के चलते है। हाकू के बेटे हिकुलियो भी उसी रिश्ते से रोमन के परिवार का हिस्सा हैं। वह टामा और टोंगा के भाई हैं। अब हिकुलियो ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रखा है, लेकिन उनकी एंट्री के लिए कोई ऐसा मौका नहीं बना है, जहां पर वह नजर आएं। अगर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का मैच WrestleMania 41 में होता है, तो उस दौरान हिकुलियो नजर आकर फाटू के साथ जा सकते हैं। इस तरह से भाइयों के बीच एक बढ़िया स्टोरी हो सकती है।

#1 वापसी कर सकते हैं: WWE दिग्गज रिकिशी WrestleMania 41 में नजर आकर दखल का कारण बन सकते हैं

रिकिशी WWE दिग्गज हैं और जे उसो के पिता हैं। वह एक लंबे समय से अपने बेटे के वर्ल्ड चैंपियन बनने की दलील करते रहे हैं। अगर जे वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर के साथ अपने टाइटल मैच में किसी ऐसी स्थिति में होते हैं, जहां उनके लिए मुश्किल आ रही हो, तो उस समय रिकिशी नजर आकर अपने बेटे को फायदा दिलाने की कोशिश कर सकते हैं। रिकिशी के रेसलिंग जीवन में ऐसे कई पल रहे हैं, जहां उन्होंने दोस्तों को जीत दिलाने के लिए दूसरे का ध्यान भटकाया है। वह इसी चीज को WrestleMania 41 में अपने बेटे के लिए कर सकते हैं। इससे उनका और उनके बेटे का सपना पूरा हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications