Superstars Who Can Be Reason Cody Rhodes or Solo Sikoa Loss: WWE SummerSlam 2024 में होने वाले कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के मैच पर सभी फैंस की नज़र है। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। मुकाबले के लिए बिल्डअप अभी तक काफी जबरदस्त रहा है। सोलो ने अब तक खुद को एक डिजर्विंग चैलेंजर के तौर पर साबित किया है।सोलो सिकोआ और कोडी रोड्स के मैच में सुपरस्टार्स के दखल की संभावना काफी ज्यादा है। कुछ स्टार्स आकर सोलो की मदद कर सकते हैं, तो कुछ अमेरिकन नाईटमेयर का साथ देते हुए नज़र आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स की बात करेंगे, जो कोडी रोड्स की SummerSlam में हार का कारण बन सकते हैं और 2 जिनके कारण सोलो सिकोआ हार सकते हैं।2- WWE SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स की हार का कारण बन सकते हैं: जेकब फाटू में अकेले मैच को बदलने का दम है View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू ने WWE में डेब्यू के बाद से ही अपना डॉमिनेटिंग अंदाज दिखाया है। कोई भी उन्हें रोकने में सफल नहीं हुआ है। फाटू को धराशाई करना आसान नहीं है और इसी वजह से सोलो सिकोआ ने उन्हें अपना इन्फोर्सर बनाया है।जिस तरह रोमन रेंस के मैचों में सोलो सिकोआ दखल देकर उन्हें जीत दिलाने में मदद करते थे। उसी तरह से SummerSlam में हो सकता है। नए ट्राइबल चीफ अगर कमजोर पड़ते हैं, तो जेकब फाटू दखल देकर उनकी मदद कर सकते हैं। यह सोलो की रोड्स पर जीत का बड़ा कारण बन सकता है।2- WWE SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ की हार का कारण बन सकते हैं: रोमन रेंस की वापसी संभव है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने रोमन रेंस के पूरे ब्लडलाइन फैक्शन पर कब्जा कर लिया है और वो नए ट्राइबल चीफ भी बन गए हैं। इसके अलावा सोलो लगातार रोमन को ललकार रहे हैं। यह चीज़ साफ तौर पर पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन को पसंद नहीं आ रही होगी।सोलो सिकोआ जब मैच के दौरान कोडी रोड्स पर बढ़त बना रहे होंगे, तब रोमन रेंस वापसी कर सकते हैं। उनके कारण सोलो का ध्यान भटक सकता है और रोड्स जीत दर्ज करते हुए अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं।1- WWE SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स की हार का कारण बन सकते हैं: हिकुलियो का आना शॉकिंग रह सकता है View this post on Instagram Instagram Postहिकुलियो असल में टोंगा ब्रदर्स के भाई हैं और उनका ब्लडलाइन से रिश्ता है। टामा टोंगा और टांगा लोआ की तरह थोड़े समय पहले ही हिकुलियो ने NJPW को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट सामने आई कि उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। ऐसे में उनका डेब्यू अब संभव है।SummerSlam 2024 में अगर कोडी रोड्स, ब्लडलाइन के मौजूदा सदस्यों के दखल से पार माने में सफल हो जाते हैं, तो फिर हिकुलियो का डेब्यू हो सकता है। वो ब्लडलाइन के नए सदस्य के तौर पर आकर कोडी रोड्स पर हमला आकर सकते हैं और सोलो की जीत हो सकती है।1- WWE SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ की हार का कारण बन सकते हैं: रैंडी ऑर्टन बदला देना चाहेंगे View this post on Instagram Instagram Postरैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस और सोलो सिकोआ तीनों की काफी हफ्तों से ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी देखने को मिल रही है। इसी बीच ब्लडलाइन के सदस्यों ने एक-एक करके रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस दोनों पर जानलेवा हमला करके उन्हें एक्शन से दूर कर दिया है।दो हफ्तों से रैंडी ऑर्टन नज़र नहीं आए हैं लेकिन SummerSlam 2024 में उनकी वापसी हो सकती है। वो आकर सोलो सिकोआ पर अटैक कर सकते हैं और अपने ऊपर हुए हमले का बदला ले सकते हैं। ऐसे करने से वो एक तरह से अपने दोस्त कोडी रोड्स की चैंपियनशिप रिटेन करने में मदद कर सकते हैं।