Superstars Who Can Turn Face Or Heel At SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 के हिट होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी अभी तक कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर चुकी हैं। इस बार बड़े सरप्राइज फैंस को देखने को मिल सकते हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी भी संभव है।SummerSlam 2024 में सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन दो सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनका SummerSlam 2024 में फेस टर्न हो सकता है और दो जो विलन बनकर चौंका सकते हैं।#1 फेस टर्न हो सकता है: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस दे सकते हैं बड़ा तोहफा View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania XL के बाद से अभी तक WWE रिंग में रोमन रेंस की वापसी नहीं हुई है। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया है। रेंस को कई बार सिकोआ ललकार चुके हैं। SummerSlam में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो से खिलाफ डिफेंड करेंगे।इस मुकाबले के अंत में रोमन की एंट्री की संभावनाएं बहुत बढ़ गई हैं। रेंस वापस आएंगे तो उन्हें फैंस का जबरदस्त समर्थन मिलेगा। कंपनी इसका फायदा उठाकर उनका फेस टर्न करा सकती है। वो बेबीफेस रूप में आगे काम कर अपना जलवा दिखा सकते हैं।#1 हील टर्न हो सकता है: WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन चौंका सकते हैंब्लडलाइन के खिलाफ राइवलरी में कोडी रोड्स का साथ अभी तक ऑर्टन ने अच्छे से दिया है। SummerSlam में दोनों का साथ छूट सकता है क्योंकि रैंडी के हील टर्न लेने के पूरे चांस लग रहे हैं।फैंस इन दोनों के बीच फ्यूचर में ड्रीम मुकाबला देखना चाहते हैं। ऑर्टन भी कई बार कोडी के टाइटल को देखकर बड़े संकेत दे चुके हैं। SummerSlam में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के बाद ऑर्टन सभी को चौंका सकते हैं।#2 फेस टर्न हो सकता है: WWE SummerSlam में रिया रिप्ली कर सकती हैं कमाल View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam में लिव मॉर्गन अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को रिया के खिलाफ डिफेंड करेंगी। डॉमिनिक मिस्टीरियो बीच में लिव की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन चीजें बदल गई हैं। वो अब पूरी तरह रिप्ली की साइड आ गए हैं।इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रिया का बेबीफेस टर्न देखने को मिल सकता है। किसी कारण से अगर उनकी हार भी होती है तो वो डॉमिनिक के साथ रह सकती हैं। फिन बैलर द्वारा उन्हें धोखा मिल सकता है और वो लिव के साथ जा सकते हैं। इसके बाद मिक्स्ड टैग टीम मैच फ्यूचर में देखने को मिल सकता है।#2 हील टर्न हो सकता है: क्या WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को इसकी जरूरत है?SummerSlam में ड्रू मैकइंटायर और सीएम पंक के बीच मैच होगा। इस मुकाबले में गेस्ट रेफरी की भूमिका में रॉलिंस रहेंगे। सैथ कह चुके हैं कि इस मैच में उनके ही नियम चलेंगे। इसका मतलब है कि बवाल जरूर मचेगा।रॉलिंस इस चीज का फायदा उठाकर पंक और ड्रू के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं। वो हील टर्न लेकर आगे एक ट्रिपल थ्रेट मैच को स्थापित कर सकते हैं। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि रॉलिंस के कैरेक्टर में बहुत जल्द बदलाव हो सकता है।