2 WWE दिग्गज जो WrestleMania में रिटायर हुए लेकिन दोबारा रिंग में नजर आए और 2 जो कभी वापस नहीं आए 

Ujjaval
WrestleMania में कुछ दिग्गज रिटायर हुए हैं (Photo: WWE.com)
WrestleMania में कुछ दिग्गज रिटायर हुए हैं (Photo: WWE.com)

Legends Retired WrestleMania Returned Ring or Not: रेसलमेनिया (WrestleMania) सिर्फ WWE ही नहीं, बल्कि पूरे रेसलिंग जगत का सबसे बड़े इवेंट है। इस शो में हर साल बड़े-बड़े मैच देखने को मिलते हैं। कई सारे दिग्गजों ने शो में मैच लड़ा है और कुछ ने अपने करियर का आखिरी मुकाबला भी यहां लड़ा है। चुनिंदा दिग्गज यहां रिटायर होने के बाद दोबरा रिंग में नजर हैं। इस आर्टिकल में 2 दिग्गज के बारे में बात करेंगे, जो WrestleMania में रिटायर हुए लेकिन दोबारा रिंग में नजर आए और 2 जो कभी वापस नहीं आए।

Ad

2- दोबारा रिंग में नजर आए: WWE WrestleMania 26 में शॉन माइकल्स ने लड़ा था रिटायरमेंट मैच

youtube-cover
Ad

WrestleMania 26 में शॉन माइकल्स और अंडरटेकर के बीच करियर vs स्ट्रीक मैच देखने को मिला था। माइकल्स का रेसलिंग करियर और अंडरटेकर की अनडिफिटेड स्ट्रीक दोनों ही काफी महत्वपूर्ण चीजें थी। इस मैच में माइकल्स ने तगड़ा प्रदर्शन किया लेकिन अंत में अंडरटेकर ने उन्हें हराया। इसी के चलते माइकल्स के ऐतिहासिक करियर का अंत हो गया और वो रिटायर हो गए। सालों तक माइकल्स रिटायर रहे और Crown Jewel 2018 में लड़ने के लिए उन्होंने दोबारा रिंग में एंट्री की। उन्होंने ट्रिपल एच के साथ टीम बनाकर अंडरटेकर और केन को हरा दिया। माइकल्स ने खुद बताया कि रिटायरमेंट से बाहर आकर 2018 में लड़ना उनके सबसे खराब फैसलों में से एक था।

2- कभी रिंग में वापस नहीं आए: WWE WrestleMania 35 में कर्ट एंगल ने लड़ा था रिटायरमेंट मैच

youtube-cover
Ad

कर्ट एंगल का रेसलिंग करियर शानदार रहा। वो WWE के सबसे जबरदस्त टेक्निकल रेसलर्स में से एक माने जाते थे। एंगल ने WrestleMania 35 में रिटायरमेंट लेने का फैसला किया। करियर के आखिरी मैच में उनका सामना बैरन कॉर्बिन से देखने को मिला। एंगल ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन उनकी हार हुई। एंगल इस हार के साथ रिटायर हो गए और दोबारा रिंग में कभी वापस नहीं आए। बीच में उन्होंने रिटर्न के संकेत दिए थे लेकिन बाद में बताया कि सर्जरी के बाद उनके लिए वापसी करना नामुमकिन हो गया है। एंगल का जलवा दोबारा रिंग में शायद कभी नहीं दिखेगा।

1- दोबारा रिंग में नजर आए: WWE WrestleMania 24 में रिक फ्लेयर ने रिटायरमेंट ली थी

youtube-cover
Ad

रिक फ्लेयर के WWE करियर का अंत WrestleMania 24 में देखने को मिल गया था। उन्होंने दशकों तक रेसलिंग करने के बाद आखिर शॉन माइकल्स का बड़े इवेंट में सामना किया। शर्त यह थी कि जब तक फ्लेयर को कोई हरा नहीं देता, वो रिटायर नहीं होंगे। रिक लगातार मैच जीतते हुए आ रहे थे और शॉन माइकल्स से उनका WrestleMania में सामना हुआ। माइकल्स ने फ्लेयर को हराया और रिटायर कर दिया। यह एकदम परफेक्ट रिटायरमेंट मैच था लेकिन फ्लेयर ने रिंग में इसके बाद दोबारा रिंग में वापसी की। वो TNA और अन्य जगहों पर लड़ते हुए दिखाई दिए। कई लोगों का मानना है कि फ्लेयर ने रिटायरमेंट से बाहर आकर अपनी लिगेसी खराब की।

1- कभी रिंग में वापस नहीं आए: WWE WrestleMania 36 में द अंडरटेकर हुए थे रिटायर

youtube-cover

द अंडरटेकर का रेसलिंग करियर काफी ज्यादा ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने 1990 में डेब्यू किया था 30 साल तक लगातार काम किया। वो 2020 में रिटायर हुए। टेकर ने अपना आखिरी मैच WrestleMania 36 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था। दोनों ही स्टार्स के बीच बोनयार्ड मैच देखने को मिला था। यह काफी जबरदस्त रहा और अंत में टेकर की जीत हुई। दिग्गज ने इसी के साथ अपने रेसलिंग करियर का अंत कर दिया। दिग्गज ने इसके बाद कई बार रिटायरमेंट से बाहर आने के संकेत दिए हैं लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। टेकर ने खुद बताया है कि वो अब पहले की तरह फिट नहीं हैं और उन्हें कई दिक्कतें है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications