Stars Can Win Royal Rumble First or Second Time: 2025 के रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच पर सभी WWE फैंस की नज़र टिकी हुई है। कई सारे बड़े सुपरस्टार्स ने इस धमाकेदार मुकाबले के लिए अपनी एंट्री का ऐलान करके हाइप बढ़ा दी है। इसमें कुछ पूर्व रंबल विजेता मौजूद हैं, तो कुछ पहली बार इस मैच को जीतने के प्रयास में होंगे। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो दूसरी बार Royal Rumble मैच जीत सकते हैं और 2 जो पहली बार यह कारनामा कर सकते हैं।2- दूसरी बार Royal Rumble जीत सकते हैं: सैथ रॉलिंस WWE में इतिहास रचने का मौका नहीं छोड़ना चाहेंगे View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने 2025 के Royal Rumble मैच के लिए अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। इस मैच में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया हुआ है और 2019 में वो इसे जीतने में सफल भी रहे थे। सैथ अब दोबारा यह कारनामा कर सकते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैथ और गुंथर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए WrestleMania में मैच प्लान किया जा रहा है। अगर ऐसा है, तो फिर सैथ को Royal Rumble मैच में जीत मिल सकती है और वो गुंथर को चुनकर उनके साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। सैथ को दूसरी बार Royal Rumble मैच जीतते हुए देखकर फैंस खुश जरूर होंगे। 1- पहली बार Royal Rumble जीत सकते हैं: WWE दिग्गज सीएम पंक के पास सपना पूरा करने का मौका है View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक WWE इतिहास के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं लेकिन अब तक उन्होंने Royal Rumble मैच नहीं जीता है। इसके साथ ही पंक कभी भी WrestleMania मेन इवेंट नहीं कर पाए हैं। उनके यह दोनों ही सपने Royal Rumble द्वारा पूरे हो सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। वो इस मैच को जीतने के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं। पंक शानदार स्टार हैं और वो पिछले साल भी अंत तक गए थे लेकिन उनकी किस्मत खराब रही। इस बार चीजें बदल सकती हैं और पंक आखिर जीत प्राप्त करके WrestleMania में बड़ा स्पॉट पा सकते हैं।1- दूसरी बार Royal Rumble जीत सकते हैं: WWE दिग्गज रोमन रेंस शानदार मोमेंटम के साथ आ रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जीत दर्ज करके उला फाला दोबारा हासिल कर लिया और अब उनका लक्ष्य अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को फिर से हासिल करना है। इसी वजह से वो 2025 के Royal Rumble मैच का हिस्सा बन रहे हैं। इस मैच में उनका प्रदर्शन तगड़ा रहा है और वो 2015 में इसे जीतने में सफल भी रहे हैं। अब एक दशक के बाद वो फिर से यह कारनामा कर सकते हैं। रोमन शानदार मोमेंटम के साथ आ रहे हैं और वो रंबल मैच में भी इसे जारी रख सकते हैं। वो बड़ी जीत दर्ज करते हुए करियर में दूसरी बार यह मैच अपने नाम कर सकते हैं।1- पहली बार Royal Rumble जीत सकते हैं: WWE फैंस के फेवरेट जे उसो को मिलेगा मौका? View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने पिछले डेढ़ साल में खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में साबित कर दिया है। इसी बीच वो फैंस के बीच काफी ज्यादा फेमस भी हो गए हैं। इसी वजह से जे उसो जब रिंग में आते हैं, तो उन्हें फैंस का तगड़ा सपोर्ट मिलता है। उसो ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती हुई है और इससे उन्होंने साबित कर दिया था कि वो अकेले दम पर भी आगे बढ़ सकते हैं। जे उसो के निशाने पर अब वर्ल्ड चैंपियनशिप है और वो Saturday Night's Main Event में गुंथर को चैलेंज करने वाले हैं। अगर वो हार भी जाते हैं, तो Royal Rumble के लिए उन्होंने एंट्री अनाउंस की हुई है। वो मैच में आकर सभी को चौंकाते हुए जीत दर्ज करके बड़े स्टेज पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच पा सकते हैं।