WWE SummerSlam के बाद Raw में होगी दो सुपरस्टार्स की वापसी, लंबे समय बाद रिंग में आकर मचाएंगे धमाल

Ujjaval
WWE Raw पर फैंस की नज़र है (Photo: WWE.com)
WWE Raw पर फैंस की नज़र है (Photo: WWE.com)

Ludwig Kaiser & Kofi Kingston Raw Return Announced: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) का अंत हो गया है। अब फैंस की नज़र रॉ (Raw) के अगले एपिसोड पर रहने वाली है। इस शो में कुछ बड़ी चीजें होने की उम्मीद लगाई जा रही है। अब दो सुपरस्टार्स की वापसी भी शो में होने वाली है। चोट के कारण लंबे समय से बाहर चल रहे लुडविग काइजर और कोफी किंग्सटन दोनों ही Raw का हिस्सा होंगे। दोनों रिंग में धमाल मचा सकते हैं।

Ad

लुडविग काइजर को 24 जून 2024 को Raw में चोट लगी थी। काइजर, ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ मुकाबले के दौरान घायल हो गए थे और उनकी पसलियों में चोट आई थी। इसके बाद से ही वो टीवी से पूरी तरह दूर थे। दूसरी ओर कोफी किंग्सटन असल में चोटिल नहीं थे, बल्कि वो सिर्फ चोट के एंगल के साथ ब्रेक पर थे। उन्हें फाइनल टेस्टामेंट ने ऑन-स्क्रीन चोटिल किया था। फैंस उन दोनों की टीवी पर वापसी की उम्मीद लगाकर बैठे थे।

अब Raw के अगले एपिसोड के लिए WWE ने लुडविग काइजर और कोफी किंग्सटन दोनों के रिटर्न का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। लुडविग वापसी करने के बाद अब शेमस के साथ अपनी दुश्मनी को जारी रखने वाले हैं। दोनों के बीच में एक सिंगल्स मैच देखने को मिलेगा। दूसरी ओर कोफी की दुश्मनी कैरियन क्रॉस के ग्रुप के साथ जारी रहने वाली है। न्यू डे का सामना फाइनल टेस्टामेंट से टैग टीम मैच में होने वाला है।

Ad

WWE Raw के अगले एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है?

WWE Raw में लुडविग काइजर और कोफी किंग्सटन के रिटर्न के अलावा भी कई चीज़ें देखने को मिलने वाली है। शो में Wyatt Sick6 फैक्शन का इन-रिंग डेब्यू होने वाला है। इस ग्रुप के सदस्यों का सामना चैड गेबल और क्रीड ब्रदर्स से देखने को मिलेगा। इसके अलावा डकोटा काई और सोन्या डेविल के बीच सिंगल्स मैच बुक किया गया है।

नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर भी शो के दौरान नज़र आने वाले हैं। वो अपनी जीत को लेकर बात कर सकते हैं। इसके साथ ही सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर को भी एडवर्टाइज किया जा रहा है। उम्मीद है कि SummerSlam 2024 के बाद Raw का यह एपिसोड धमाकेदार बनेगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications