2 WWE सुपरस्टार्स जिनपर Roman Reigns को वापसी के बाद हमला करके बदला लेना चाहिए और 2 जिनका साथ देना चाहिए

Ujjaval
रोमन रेंस की वापसी पर सभी की नज़र है (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस की वापसी पर सभी की नज़र है (Photo: WWE.com)

Stars Roman Reigns Should Attack or Help: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी की उम्मीद थी लेकिन वो नहीं आए। रेंस का 21 मार्च और 28 मार्च 2025 को SmackDown में रिटर्न ऑफिशियल है। रेंस वहां आकर जरूर बवाल मचाने का प्रयास कर सकते हैं। कुछ स्टार्स हैं, जिन्हें रोमन का साथ मिल सकता है और कुछ को तगड़ा नुकसान हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनपर रोमन रेंस को वापसी के बाद हमला करके बदला लेना चाहिए और 2 जिनका साथ देना चाहिए।

Ad

2- हमला कर सकते हैं: WWE में रोमन रेंस को सैथ रॉलिंस से बदला लेना है

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस को टीवी से दूर हुए 1 महीना हो गया है और इसका कारण सैथ रॉलिंस हैं। मेंस Royal Rumble मैच से एलिमिनेट होने का गुस्सा सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस पर निकाला था। उन्होंने रेंस पर दो खतरनाक स्टॉम्प लगाए थे। इसी वजह से रोमन चोटिल हो गए और अभी गायब हैं। रोमन ने थोड़े समय पहले ही प्रतिक्रिया दी थी और इससे संकेत मिले थे कि वो सैथ रॉलिंस द्वारा किए गए हमले का बदला लेने वाले हैं। इसी के चलते रोमन रेंस को वापसी पर विजनरी को निशाना बनाना चाहिए और उनके साथ किसी तरह से मैच सेट करना चाहिए।

2- साथ दे सकते हैं: WWE चैंपियन कोडी रोड्स को रोमन रेंस से साथ मिलना चाहिए

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स को Elimination Chamber 2025 में बहुत बड़ा धोखा मिला। जॉन सीना हील टर्न लेकर द रॉक के साथ जुड़ गए। उन्होंने कोडी रोड्स पर खतरनाक हमला किया। जब रोमन को जरूरत थी, तब रोड्स उनकी मदद के लिए साथ आए थे। अभी अमेरिकन नाईटमेयर अकेले हैं और इसी कारण रोमन को उनके साथ आना चाहिए। कोडी के साथ आने से रोमन का द रॉक से खिलाफ भविष्य में मैच प्लान करने में दिक्कत नहीं आएगा। WWE अपनी स्टोरी को नई दिशा प्रदान करने के लिए रोमन को रोड्स की मदद के लिए बुक कर सकता है। फैंस दोनों टॉप बेबीफेस को हील रेसलर्स के खिलाफ खड़ा होते हुए देखकर खुश होंगे।

1- हमला कर सकते हैं: रोमन रेंस को वापसी पर WWE दिग्गज सीएम पंक से बदला लेना चाहिए

Ad

रोमन रेंस और सीएम पंक दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। Survivor Series WarGames 2024 में दोनों ने साथ काम किया और इसी कारण लगा कि उनके रिश्ते बेहतर हो चुके हैं। सीएम पंक ने मेंस Royal Rumble मैच से रोमन रेंस को एलिमिनेट कर दिया। यह बात रेंस को पसंद नहीं आई थी और वो पंक से थोड़े निराश दिखे थे। बाद में वो सैथ के हमले का शिकार हो गए। रोमन वापसी पर सीएम पंक की हालत खराब कर सकते हैं और उन्हें एलिमिनेट करने का बदला ले सकते हैं। यहां से उनके बीच मैच की नींव रखी जा सकेगी।

1- साथ दे सकते हैं: WWE दिग्गज रोमन रेंस को जे उसो का साथ देना चाहिए

Ad

जे उसो ने 2025 का मेंस Royal Rumble मैच जीता और वो अब गुंथर से WrestleMania 41 में लड़ने वाले हैं। इस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की स्टोरी को लेकर फैंस के मन में अभी उतना ज्यादा उत्साह नहीं है। जे और गुंथर पर अपनी कहानी को रोचक बनाने का बहुत बड़ा भार है। WWE इस मुकाबले को हाइप देने के लिए रोमन रेंस का उपयोग कर सकता है। अगर रिंग जनरल लगातार जे की हालत खराब करते हैं या फिर उनके परिवार का मजाक उड़ाने की कोशिश करते हैं, तो फिर रोमन रेंस मदद के लिए आगे आ सकते हैं। वो गुंथर को कंफ्रंट करते हुए जे उसो की साइड ले सकते हैं या उनपर हमला कर सकते हैं। इस तरह के एंगल से स्टोरी रोचक बन जाएगा। इससे रोमन, जे पर पहले किए गए बुरे व्यवहार की भरपाई कर पाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications