WWE में Roman Reigns की वापसी का हुआ ऐलान, आखिरकार इतने दिनों बाद देखने को मिलेगा रिंग में जलवा

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) पिछले एक महीने से WWE प्रोग्रामिंग का हिस्सा नहीं बने हैं। वो आखिरी बार समरस्लैम (SummerSlam 2023) के बाद हुए स्मैकडाउन (SmackDown) में दिखे थे। हाल ही में ट्राइबल चीफ की WWE में वापसी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

Ad

रोमन रेंस ने अपना आखिरी मैच 5 अगस्त 2023 को हुए SummerSlam में जे उसो के खिलाफ़ लड़ा था। उन्होंने अपने पूर्व साथी को हराया था और अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था। ऐसा लग रहा है कि रोमन जल्द ही WWE में वापसी कर सकते हैं।

Fiserv Forum arena की वेबसाइट में रोमन रेंस को 27 अक्टूबर को होने वाले SmackDown के लिए ऐडवर्टाइज़ किया गया है। रोमन के अलावा जॉन सीना, एलए नाइट, शार्लेट फ्लेयर, बॉबी लैश्ले, द स्ट्रीट प्रॉफिट्स जैसे कई टॉप स्टार्स को भी शो के लिए एडवर्टाइज़ किया गया है।

Ad

WWE में कौन मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns को हरा सकता है?

Roman Reigns जब से वर्ल्ड चैंपियन बने हैं तब से लेकर अब तक वो अपने रास्ते में आई सभी रुकावटों को पार करते जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1100 दिन और WWE चैंपियन के रूप में 500 दिन के आंकड़े को पार किया है। कई बड़े स्टार्स से लेकर कुछ दिग्गज भी उन्हें हराने का प्रयास कर चुके हैं लेकिन हर बार ट्राइबल चीफ को ही जीत मिली है। WWE दिग्गज विंस रूसो का मानना है कि रोमन को हराने वाले ने अभी तक WWE कॉन्ट्रैक्ट को भी साइन नहीं किया है।

"मैं कैसे रोमन रेंस को उनकी चैंपियनशिप हारने के लिए बुक कर सकता हूं? मैं आपको ईमानदारी से बताऊं तो जो भी रोमन रेंस को हराने वाला है, उसने अभी तक WWE को जॉइन भी नहीं किया है। वो कंपनी में नहीं है। मेरा मानना है कि आप इस टाइटल को उसके पास रहने दे जो इसका हकदार है। वो रोमन हैं। उनके आस पास भी नहीं है कोई।"

द रॉक ने हाल ही में वापसी की है। इस बीच सीना भी फिर से ब्लडलाइन के खिलाफ स्टोरीलाइन में शमिल हैं। निश्चित ही Roman Reigns की वापसी बहुत ही रोमांचक हो सकती है और उनका एक बार फिर सीना के साथ फेस-ऑफ देखने को मिल सकता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications