'दोनों रिंग में...'- WWE के मौजूदा चैंपियन ने Roman Reigns के साथ रिलेशन को लेकर किया दावा

WWE के मौजूदा चैंपियन ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)
WWE के मौजूदा चैंपियन ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Cody Rhodes Addressed His Relationship With Roman Reigns: WWE Bad Blood 2024 में बहुत बड़ा टैग टीम मैच होने वाला है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स की टक्कर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू से होगी। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसी ने भी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी WWE रिंग में कोडी और रोमन साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। खैर कोडी ने अब रोमन के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की है। रोड्स ने दावा किया है कि वो और रेंस मिलकर रिंग में धमाल मचा सकते हैं।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने ही रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। इसके बाद रेंस ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से उनकी राइवलरी सोलो और उनकी नई ब्लडलाइन से जारी है। इसमें उनका साथ द अमेरिकन नाईटमेयर दे रहे हैं। रोमन रेंस ने कहा है कि वो Bad Blood में होने वाले मुकाबले में कोडी का भरपूर साथ देंगे। हालांकि, उन्होंने ये भी दावा किया है वो इसके बाद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे।

Bad Blood में होने वाले टैग टीम मुकाबले से पहले कोडी रोड्स ने Uproxx Sports को अपना इंटरव्यू दिया। वहां पर उन्होंने रोमन रेंस के साथ अपने रिलेशन को लेकर कहा,

समय-समय पर आपको एक ऐसा इंसान मिलता है जिसके सामने आप खड़े होते हैं। चाहे आप उनके प्यार करते हों या नफरत। आप उनके बार में शायद कुछ जानते भी हों या नहीं भी। रोमन रेंस में एक जादू और स्पार्क है। वो मुझमें कुछ लेकर आते हैं। जब उन्हें देखता हूं, उनके मैच देखता हूं, फोकस देखता हूं, जब इनकी संरचना करता हूं तो वो मेरे अंदर एक ऐसी चीज लाते हैं जिसके बारे में शायद मुझे भी नहीं पता। हम दोनों रिंग में धमाल मचा सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं भी उनके लिए कुछ ऐसा ही करूंगा। क्योंकि आज से तीस साल बिताने के बाद बहुत सारी बेहतरीन कहानियां हैं। कई सारे रिकॉर्ड होंगे और बिजनेस में बात करने के लिए बहुत कुछ होगा।
Ad

WWE Bad Blood 2024 में होने वाले टैग टीम मैच में मचेगा बवाल

Bad Blood 2024 में रोमन रेंस और कोडी रोड्स मन से एक-दूसरे के साथ काम करने का दावा कर चुके हैं। हालांकि, मुकाबले में कुछ ना कुछ बड़ा बवाल जरूर होगा। सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन को बिल्कुल भी कम नहीं आंकना चाहिए। सिकोआ और जेकब फाटू ने जरूर कोडी और रेंस से निपटने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया होगा। अब देखना होगा कि आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में कौन बाजी मारता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications