WWE Bad Blood में फैंस को मिलेगा धमाकेदार सरप्राइज, मौजूदा चैंपियन का बड़ा खुलासा

WWE Bad Blood में होंगे तगड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)
WWE Bad Blood में होंगे तगड़े मुकाबले (Photo: WWE.com)

Cody Rhodes Drops Big Spoiler: WWE Bad Blood का आयोजन 5 अक्टूबर, 2024 को होगा। फैंस इस शो को लेकर काफी उत्साहित हैं। लंबे समय बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) की इन-रिंग एक्शन में वापसी होगी। वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के साथ मिलकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना करेंगे। अभी तक इनकी राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है। पहली बार कोडी और रेंस साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। खैर द अमेरिकन नाईटमेयर ने अब Bad Blood में बड़ा सरप्राइज मिलने की बात कही है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने ही रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। रोमन रेंस इसके बाद ब्रेक पर चले गए थे। उन्होंने SummerSlam 2024 में वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। रेंस की इसके बाद सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से राइवलरी जारी है। इसमें उनका साथ अब कोडी रोड्स दे रहे हैं। हालांकि, किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये दोनों सुपरस्टार्स साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। पांच महीने पहले कोडी और रोमन एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन थे।

ब्लॉकबस्टर टैग टीम मुकाबले से पहले कोडी रोड्स The Pat McAfee शो में गेस्ट बनकर आए। वहां पर उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की। रोड्स ने Bad Blood में मिलने वाले एक सरप्राइज को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा,

Bad Blood में कुछ खास हो सकता है। शो में एक वीडियो पैकेज चलाया जाएगा, जिसमें Crown Jewel 2024 के लिए चैंपियनशिप से जुड़ी चीज तय होगी।
Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने किया था बड़ा दावा

कोडी रोड्स ने ये क्लियर कर दिया है कि Bad Blood में Crown Jewel 2024 को लेकर बड़ा खुलासा होगा। इसका मतलब साफ है कि कंपनी ने कुछ बड़ा प्लान तैयार किया है। शो में अब कुछ तगड़ा बवाल होने की उम्मीद की जा सकती है। वैसे रोमन रेंस ने कहा है कि वो टैग टीम मैच में कोडी का पूरा साथ देंगे। उन्होंने ये भी दावा किया है कि इसके बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए आएंगे। उनकी इस बात से ही मामला थोड़ा गड़बड़ नज़र आ रहा है। Bad Blood में अब कुछ भी हो सकता है। सभी की नजरें इस पर टिकी होंगी कि कोडी और रेंस साथ मिलकर किस अंदाज में काम करेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications