WWE में Roman Reigns के नए साथी की खास उपलब्धि, दिग्गजों को पछाड़ बड़ी लिस्ट में शामिल

W
WWE के मौजूदा चैंपियन को लेकर खास खबर (Photo: WWE.com)

Cody Rhodes Hits Major Milestone: WWE में मौजूदा समय में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) एक फाइटिंग चैंपियन के रूप में काम कर रहे हैं। साल 2024 अभी तक उनके लिए बहुत ही शानदार रहा है। ट्रिपल एच ने उनके ऊपर WWE को आगे ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। WrestleMania XL में कोडी ने रोमन रेंस के ऐतिहासिक 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत कर इतिहास रचा था। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के बाद रोड्स ने एक और मुकाम अपने करियर में हासिल कर लिया है।

Ad

कोडी रोड्स ने इस साल की शुरूआत में मेंस Royal Rumble मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने WrestleMania XL में रोमन रेंस को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की। मेनिया के दोनों दिन वो एक्शन में नज़र आए। नाईट 1 में उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर रेंस और द रॉक का सामना किया था। इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। नाईट 2 में उन्होंने रोमन को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। तब से वो लगातार अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड कर रहे हैं।

Fightful Select की नई रिपोर्ट के अनुसार कोडी रोड्स ने Fanatics के लिए किसी भी सेलिब्रिटी और एथलीट की सेल्स लिस्ट में टॉप-5 में एंट्री की है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि टॉप-5 में कोडी के अलावा अन्य कोई रेसलर नहीं है। वो दिग्गजों को पछाड़ कर इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं मौजूदा समय में कोडी की पॉपुलैरिटी कितनी जबरदस्त है और उनकी वजह से WWE को बहुत फायदा हो रहा है। आपको बता दें Fanatics एक प्रसिद्ध स्पोर्ट्स मर्चेंडाइज कंपनी है।

Ad

WWE Bad Blood में होगा खतरनाक टैग टीम मुकाबला

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। उन्होंने SummerSlam 2024 में वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद से उनकी राइवलरी सिकोआ और उनकी नई ब्लडलाइन से चल रही है। बड़ी बात ये है कि अब इस दुश्मनी में रोमन का साथ कोडी रोड्स दे रहे हैं। WWE Bad Blood में दोनों साथी बनकर काम करेंगे। रोड्स और रोमन का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications