WWE SmackDown में Roman Reigns की लंबी एंट्रेंस से कंफ्यूज हुआ पूर्व चैंपियन, रिंग में तबाही मचाते हुए साधा निशाना

Pankaj
WWE SmackDown में हुआ था जबरदस्त बवाल
WWE SmackDown में हुआ था जबरदस्त बवाल

Drew McIntyre: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते बहुत बवाल हुआ था। रोमन रेंस (Roman Reigns) और पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) का जलवा देखने को मिला था। एक फैन ने अब ट्विटर पर खास क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में दिख रहा है कि सोलो सिकोआ को मैकइंटायर पांव से मार रहे हैं। इस दौरान रोमन रेंस का एंट्रेंस म्यूजिक भी बजा। मैकइंटायर रूके नहीं और वो बिना डरे हुए सिकोआ पर अटैक कर रहे थे। ड्रू ने सोलो से इस दौरान रेंस को लेकर सवाल भी पूछा।

Ad

WWE Survivor Series WarGames इवेंट का आयोजन 26 नवंबर (भारत में 27 नवंबर) को होगा। इस शो में द ब्लडलाइन और द ब्रॉलिंग ब्रूट्स के बीच वॉरगेम्स मुकाबला देखने को मिलेगा। द ब्लडलाइन में रोमन रेंस, द उसोज, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन रहेंगे। वहीं ब्रॉलिंग ब्रूट्स में शेमस, रिज हॉलैंड, बुच, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस रहेंगे। इस मुकाबले में बहुत मजा आएगा।

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर का खास वीडियो फैन ने किया पोस्ट

एक फैन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया। ये वीडियो शायद पहले किसी ने नहीं देखा होगा। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों टीम्स के बीच ब्रॉल हुआ था। ट्विटर यूजर @speareigns ने मैकइंटायर का वीडियो शेयर किया। इसमें सिकोआ को वो पीट रहे हैं। बुच और रिज भी द उसोज के ऊपर रिंगसाइड में हमला कर रहे हैं। इतने में रोमन रेंस का म्यूजिक हिट हुआ। मैकइंटायर पीछे की तरफ नहीं देख रहे थे। उन्होंने सिकोआ से पूछा कि क्या रोमन बाहर आ गए है। अगर ड्रू इस दौरान पीछे पलट जाते तो शायद सैगमेंट खराब हो जाता।

Ad

द ब्लडलाइन के लिए पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड का एपिसोड कुछ खास नहीं रहा था। द ब्रॉलिंग ब्रूट्स ने उनकी हालत खराब कर दी थी। एक समय लगा कि रोमन रेंस की टीम हावी रहेगी लेकिन केविन ओवेंस ने आकर बवाल मचा दिया। उन्होंने रोमन रेंस को जबरदस्त अंदाज में स्टनर दिया। केविन को देखकर फैंस भी खुश हो गए थे। फैंस ने ओवेंस को खूब चीयर किया। बाद में ओवेंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को धन्यवाद भी कहा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications