WWE SummerSlam के लिए दिग्गज बैकी लिंच के प्लान का हुआ खुलासा, फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई

बैकी लिंच के फैंस के लिए बड़ी खबर
बैकी लिंच के फैंस के लिए बड़ी खबर

WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में बैकी लिंच (Becky Lynch) हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कई फैंस ये बात सुनकर चौंक गए होंगे। आपको बता दें वो रिंग में एक्शन में नजर नहीं आएंगी लेकिन इस पीपीवी में उपस्थित जरूर रहेंगी। PWInsider के माइक जॉनसन ने इस खबर की पुष्टि कर दी। ये खबर सुनकर जरूर फैंस खुश भी हुए होंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि बैकी लिंच की सरप्राइज एंट्री इस पीपीवी में होगी।

Ad

WWE रिंग मे बैकी लिंच की वापसी कब होगी

करीब 15 महीने से WWE रिंग में बैकी लिंच नजर नहीं आईं। पिछले साल प्रेग्नेंसी के कारण बैकी लिंच ने Raw विमेंस चैंपियनशिप छोड़ दी थी। लिंच ने अपनी चैंपियनशिप असुका को दे दी। पिछले साल ही दिसंबर में बैकी लिंच ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। सैथ रॉलिंस उस समय बैकी लिंच के साथ ही थे।

पिछले साल दिसंबर से फैंस बैकी लिंच की वापसी की राह देख रहे हैं। कई बार कहा गया कि बैकी लिंच की वापसी होगी लेकिन अभी तक सभी खबरें झूठी साबित हुई। इस समय सबसे बड़ा सवाल ये भी बना हुआ है कि अगर बैकी लिंच की वापसी होगी तो फिर वो किस ब्रांड में जाएंगी। पिछले साल तक वो Raw का हिस्सा थीं। सैथ रॉलिंस ब्लू ब्रांड का हिस्सा है और रिपोर्ट के अनुसार बैकी लिंच भी वहीं जाएंगी। Fightful ने कुछ हफ्ते पहले अपनी रिपोर्ट में कहा था कि बैकी लिंच वापसी के बाद ब्लू ब्रांड में नजर आएंगी।

youtube-cover
Ad

बैकी लिंच को लेकर अब तमाम तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं। अभी तक कोई भी खबर सही साबित नहीं हुई। WWE ने भी अभी तक उनकी वापसी के बारे में कोई कंफर्म जानकारी नहीं दी। 21 अगस्त को SummerSlam 2021 का आयोजन होगा। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इसमें सरप्राइज एंट्री लिंच की होगी।

इस पीपीवी में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऐलान किया गया है। निकी अपना टाइटल शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। वहीं SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर का मुकाबला साशा बैंक्स के साथ होगा। रोस्टर के हिसाब से देखा जाए तो SmackDown का विमेंस डिवीजन काफी कमजोर है। बैकी लिंच अगर वहां जाएंगी तो फिर वो SmackDown विमेंस चैंंपियनशिप मैच में एंट्री कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications