WWE में Vince McMahon की दोबारा वापसी की खबरों पर उनके परिवार की प्रतिक्रिया को लेकर मौजूदा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Pankaj
क्या WWE में फिर से विंस मैकमैहन की वापसी होगी?
क्या WWE में फिर से विंस मैकमैहन की वापसी होगी?

Vince McMahon: मौजूदा रिपोर्ट में WWE दिग्गज विंस मैकमैहन (Vince McMahon) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी फैमिली ने उन्हें रिटायरमेंट पर अडिग रहने की बात कही है। सभी ने उन्हें इस चीज के लिए प्रोत्साहित किया है।

Ad

इस साल जुलाई में अचानक WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर विंस मैकमैहन ने सभी को चौंका दिया था। उनके ऊपर कुछ गलत आरोप लगे थे और इस वजह से ही उन्होंने बड़ा फैसला लिया था। उनके रिटायरमेंट के बाद पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच को दे दी गई। इस समय वो हेड ऑफ क्रिएटिव के तौर पर काम कर रहे हैं।

हाल ही में Wall Street Journal की एक रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट के अनुसार विंस मैकमैहन जल्द ही WWE में वापसी करना चाहते हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि विंस को लगता है कि उन्हें रिटायर होने का गलत सुझाव दिया गया था।

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर सामने आई

Fightful Select ने अब अपनी रिपोर्ट में विंस की फैमिली को लेकर जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार विंस की फैमिली उन्हें रिटायर ही रहने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। यहां ये भी कहा गया है कि जो नकुसान कंपनी का हुआ है वो उनके आने के बाद बिल्कुल भी सही नहीं होगा।

Ad

अगर विंस वापसी करेंगे तो कंपनी को और भी नुकसान हो सकता है। वैसे उम्मीद के मुताबिक अब उनकी वापसी कंपनी में दोबारा नहीं हो पाएगी। उनके ऊपर जो आरोप लगे थे उसके बाद बहुत नुकसान कंपनी को हुआ था। मार्केट में भी कंपनी की क्षवि खराब हो गई थी। ट्रिपल एच के आने के बाद कंपनी को फायदा भी हुआ है। वो अभी अच्छा काम कर रहे हैं। उनके काम से फैंस भी खुश नज़र आ रहे हैं। अब देखना होगा कि आगे इस पर क्या अपडेट सामने आएगा। WWE की तरफ से अभी तक इस पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। आने वाले समय में इसे लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications