WWE से अचानक चले जाने वाले पूर्व चैंपियन ने कंपनी को कहा अलविदा, मौजूदा रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Sasha Banks: WWE में अब साशा बैंक्स (Sasha Banks) का काम खत्म हो गया। मौजूदा रिपोर्ट से इस बात का पता चल रहा है। अब शायद वो WWE के साथ आगे काम नहीं करेंगी। इस साल मई में WWE रॉ (Raw) से बैंक्स और नेओमी (Naomi) अचानक चले गए थे। किसी को नहीं पता कि आखिर क्या हुआ था। इसके बाद पूरा रेसलिंग वर्ल्ड हैरान रह गया था।

Ad

WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स को लेकर अहम जानकारी सामने आई

पिछले सात महीने से साशा बैंक्स की WWE में वापसी को लेकर लगातार खबर सामने आ रही है। हाल ही में खबर आई थी कि 4 जनवरी, 2023 को Wrestle Kingdom 17 में बैंक्स नज़र आएंगी। डेव मैल्टज़र की मौजूदा रिपोर्ट में बैंक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आईं है। मैल्टज़र ने कहा,

इसे लेकर बहुत बातें चल रही है। मैंने WWE से इस बारे में बात की थी। वहां की तरफ से इस स्थिति को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया। अंतिम बार जब मेरी बात हुई थी तब बैंक्स की वापसी को लेकर कहा गया था। शायद पैसे को लेकर WWE और बैंक्स के बीच डील सही नहीं रही। ये बात अंतिम बार मैंने सुनी थी। शायद बैंक्स ने ज्यादा पैसे की मांग कर दी थी। उनका कॉन्ट्रैक्ट इस साल के अंत में खत्म हो जाएगा। हमने बहुत लोगों को देखा है जिन्होंने डील को आगे नहीं बढ़ाया। शायद साशा के साथ भी कुछ ऐसा ही होगा।

youtube-cover
Ad

साल 2015 में साशा बैंक्स ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इसके बाद WWE ने भी उन्हें पुश दिया। बैंक्स ने कंपनी में बहुत नाम कमाया। वो विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं। साशा ने भी अपने करियर को लेकर कोई अपडेट अभी तक नहीं दिया। अब अगले साल ही इस बारे में पता चल पाएगा। रिपोर्ट के अनुसार इस साल के अंत में उनकी डील WWE के साथ खत्म हो जाएगी। इसके बाद ही वो बड़ा कदम उठाएंगी। शायद AEW में वो कदम रखेंगी। AEW द्वारा उन्हें अच्छा पैसा भी दिया जाएगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications