Major update on Solo Sikoa: WWE WrestleMania 41 शानदार रहा। फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) इस शो का हिस्सा नहीं थे और इस बात से जरूर फैंस निराश हुए होंगे। WWE ने इस बात के संकेत दिए थे के उनका मुकाबला रैंडी ऑर्टन के साथ हो सकता है। मेनिया के बाद आई अब एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सिकोआ को ऑर्टन का सामना करने के लिए कंसीडर नहीं किया गया था।
सोलो सिकोआ के लिए पिछला साल बढ़िया रहा था। WrestleMania 40 के बाद उन्हें पुश दिया गया। उन्होंने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई, जिसमें जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ शामिल हुए। सिकोआ की राइवलरी रोमन रेंस की ब्लडलाइन के साथ काफी तगड़ी रही। इस साल की शुरुआत में Netflix डेब्यू शो में सोलो का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था। वहां पर सोलो को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से अभी तक उनके दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं।
BodySlam के कोरी हेस ने अपनी रिपोर्ट में सोलो सिकोआ को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सिकोआ को मेनिया में ऑर्टन के प्रतिद्वंदी के रूप में कंसीडर नहीं किया गया था। अफवाह ये भी सामने आई थी कि उन्हें जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच होने वाले मैच में गेस्ट रेफरी बनाया जा सकता है। इस चीज को भी खारिज कर दिया गया है।
WWE WrestleMania 41 में जेकब फाटू बने चैंपियन
WWE WrestleMania 41 में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच मैच की बातें भी पहले चल रही थीं। इन दोनों के बीच कई बार बवाल देखने को मिला। मेगा इवेंट में जेकब फाटू का मुकाबला यूएस चैंपियनशिप के लिए एलए नाइट के साथ हुआ था। जेकब फाटू ने नाइट को हराकर टाइटल अपने नाम किया। ये उनकी ऐतिहासिक जीत रही। अपने पहले ही मेनिया मैच में वो चैंपियन बन गए। मेगा इवेंट में जब फाटू ने एंट्री की थी तो उनके साथ स्टेज पर सोलो सिकोआ भी थे। मौजूदा समय में सिकोआ की बुकिंग सवालों के घेरे में हैं। ट्रिपल एच और उनकी टीम ने उनके बारे में सोचना चाहिए।