WWE Money in the Bank 2025 में वापसी और John Cena पर हमले के बाद फेमस स्टार को लेकर बड़ा अपडेट

Ujjaval
आर-ट्रुथ वापसी के दौरान (Photo: WWE.com)
आर-ट्रुथ वापसी के दौरान (Photo: WWE.com)

Update on R-Truth Return: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2025) के दौरान फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। आर-ट्रुथ (R-Truth) ने WWE में अपनी वापसी की और जॉन सीना पर हमला किया। कुछ दिनों पहले आर-ट्रुथ ने ऐलान किया था कि WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया है। इसके बाद फैंस लगातार उनके रिटर्न की मांग कर रहे थे और अब ऐसा हो गया है। ट्रुथ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

Ad

PWlnsider ने अपनी रिपोर्ट में कुछ शॉकिंग चीजें बताई। उन्होंने कहा कि आर-ट्रुथ अब आधिकारिक तौर पर WWE का दोबारा हिस्सा बन चुके हैं। यह भी खुलासा हुआ है कि ट्रुथ अब अपने असली नाम रॉन किलिंग्स द्वारा नजर आएंगे। यह सिर्फ शुरुआती प्लान है। PWInsider ने यह भी बताया कि आर-ट्रुथ को वापस लाने का फैसला पिछले 72 घंटों में लिया गया है।

Ad

ट्रिपल एच ने जो बयान दिया था, उस हिसाब से यह रिपोर्ट एकदम उलट है। Money in the Bank 2025 के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान ट्रिपल एच ने बताया था कि आर-ट्रुथ को लेकर हुई सभी चीजें प्लान का हिस्सा थी। हालांकि, रिपोर्ट के हिसाब से ऐसा लग रहा है कि WWE ने फैंस की मांग को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ समय में आर-ट्रुथ को दोबारा अपने साथ जोड़ा।

WWE में वापसी के बाद आर-ट्रुथ के बेटे ने क्या कहा?

आर-ट्रुथ के बेटे क्रिस्टोफर किलिंग्स साफ तौर पर ट्रिपल एच द्वारा दिए गए बयान से खुश नहीं हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर द गेम के बयान से जुड़ी स्टोरी डाली और उन्हें झूठ बोलना बंद करने के लिए कहा। इसके द्वारा क्रिस्टोफर बताने का प्रयास कर रहे हैं कि उनके पिता असली प्लान का हिस्सा नहीं थे और उन्हें बाद में जोड़ा गया।

आप नीचे उनकी स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

Ad

कुछ देर बाद क्रिस्टोफर किलिंग्स ने एक और स्टोरी डाली। उन्होंने यहां से क्लियर कर दिया कि उनके पिता आर-ट्रुथ ने WWE के साथ नई डील साइन की है और और यह उनका आखिरी रन होगा। उन्हने अपने पिता को बधाई भी दी।

आप नीचे क्रिस्टोफर किलिंग्स की स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications