विंस मैकमैहन(vince-mcmahon) को हमेशा WWE में कड़े फैसलों के लिए जाना जाता है। विंस मैकमैहन ने कई बार अपने फैसलों से पूरे रेसलिंग वर्ल्ड को चौंकाया है। अंतिम समय में विंस मैकमैहन ने हमेशा स्टोरीलाइन्स में बदलाव किया है। ऑन एयर शो के दौरान भी विंस मैकमैहन ने इस तरह का कारनामा किया है। हाल ही में WWE ने ये ऐलान किया कि पॉल हेमन को एग्जक्यूटिव डायरेक्टर पद से हटा दिया गया है। कोरोना वायरस से मची हाहाकार के कारण रॉ को काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से विंस मैकमैहन ने पॉल हेमन को बड़े पद से हटा दिया है।ये भी पढ़ें: WWE हेडक्वार्टर के बारे में 4 बड़ी बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगेरेसलिंग न्यूज को की नई रिपोर्ट के अनुसार ने बैकलैश में होने वाले मैचों के एंडिंग में भी बदलाव कर दिया है। और ये बदलाव उन्होंने पॉल हेमन को फायर करने के बाद किया है।Potential realized.#WWERaw @WWEApollo pic.twitter.com/mgWh1DkmUA— WWE Universe (@WWEUniverse) June 9, 2020विंस मैकमैहन ने किए बड़े बदलावविंस मैकमैहन सबसे ज्यादा अपने ऊपर भरोसा करते हैं। वो कंपनी में किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं करते हैं। पॉल हेमन को रॉ के बड़े पद से हटा दिया गया है। विंस मैकमैहन ने इसके बाद एक मैच के अंत में भारी बदलाव कर दिया है। इसके अलावा अन्य मैचों के लिए भी जो प्लान किया गया था उसमें भी बदलाव कर दिया है। स्मैकडाउन के मैचों में भी बदलाव किया गया है। और ये सभी बदलाव विंस मैकमैहन ने किए है। अब चिंता सभी को इस बात की हो रही है कि जब तक रॉ की रेटिंग अच्छी नहीं होती है तो विंस मैकमैहन बड़े बदलाव यहां पर फिर कर सकते हैं।कुछ अच्छे आईडिया भी पॉल हेमन ने दिए थे, जिसमें काम होना बाकि था। लेकिन ये सब विंस मैकमैहन ने निरस्त कर दिए है। अपोलो क्रूज अपनी यूएस चैंपियनशिप को एंड्राडे के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच में भी काफी बदलाव नजर आ सकता है। अब इस बार बैकलैश काफी मजेदार होने वाला है। क्योंकि इस पीपीवी को पॉल हेमन ने बिल्ड किया था और अब इसमें पूरी तरह विंस मैकमैहन शामिल हो गए है। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा कि विंस मैकमैहन आने वाले समय में कई सुपरस्टार्स को रॉ और स्मैकडाउन में भेज सकते हैं।Tomorrow at #WWEBacklash I’m gonna steal that title 🏆and steal @WWEAsuka’s green paint too 🧡 pic.twitter.com/u42t57G7ei— 🌺 (@NiaJaxWWE) June 13, 2020विंस मैकमैहन आने वाले समय में काफी बदलाव कर सकते हैं। फिलहाल बैकलैश पीपीवी में कई बड़े बदलाव फैंस को नजर आ सकते हैं।ये भी पढ़ें: WWE Backlash 2020: शो से पहले सभी मैचों के नतीजों की भविष्यवाणी